Published On : Fri, Jul 4th, 2014

गोंदिया : तिलक गौरव पुरस्कार के लिए प्रवेश शुरू


गोंदिया

श्रमिक पत्रकार संघ गोंदिया (र.न.289/12) द्वारा हर वर्ष लोकमान्य गंगाधर तिलक पुण्यतीथी के अवसर पर 2 अगस्त को तिलक गौरव पुरस्कार वितरण समरोह का आयोजन किया जाता है. इस पुरस्कार के लए जिले के संपादक, पत्रकार, स्तंभलेखक, छायाचित्रकार, वृत्तपत्र पत्रकार की तरफ से पुरस्कार के लिए प्रवेश आमंत्रित किए जा रहे है. उम्मीदवारों को अपना रजिस्ट्रेशन 15 जुलाई तक संयोजक लिमेशकुमार जंगम, दै.भाष्कर कार्यालय में जमा करने का आवाहन पत्रकार संघ के अध्यक्ष हाजी अल्ताफ शेख, सचिव संजय राउत, मार्गदर्शक प्रा.एम.एच. पारधी ने किया.

इस वर्ष श्रमिक पत्रकार संघ के तिलक गौरव पुरस्कार के लिए वरिष्ठ पत्रकार संपादक चंद्रकांत खंडेलवाल को चुना गया है. उन्होंने लंबे समय तक पत्रकारिता क़े क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किया है जिसके लिए उन्हें पुरस्कृत किया जाएगा. बाकि पुरस्कारों में स्व. मनोहरभाई पटेल स्मृती संपादकीय पुरस्कार, स्वातंत्र सैनिक हीरालाल जैन उत्कृष्ट विकासवार्ता पुरस्कार (प्रथम व द्वितीय), स्व.शंकरलाल अग्रवाल स्मृति उत्कृष्ट वृत्तवाहिनी पुरस्कार (प्रथम व द्वितीय), स्व संतोष अग्रवाल स्मृति शोधवार्ता पुरस्कार (प्रथम व द्वितीय), स्व. रूखमाबाई (माई) मेश्राम स्मृति उत्कृष्ट स्तंभलेखन पुरस्कार, श्रमिक पत्रकार संघ उत्कृष्ट छायाचित्रण पुरस्कार प्रवेश 15 जुलाई तक दैनिक भास्कर कार्यालय में जमा करने का आवाहन श्रमिक पत्रकार संघ द्वारा किया गया है.

Gold Rate
May 14- 2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 159,100 /-
Gold 22 KT ₹ 1,48,000 /-
Silver/Kg ₹ 2,70,400/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

shramik ptrkaar sangh

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Advertisement
Advertisement