गोंदिया
दिनदहाड़े हुई लूटपाट ने एक मर्तबा फिर पुलिस की लचर कार्यप्रणाली को उजगार कर दिया है. पुलिस की लचर कार्यप्रणाली के चलते घरफोड़ी के मामले घटित हो ही रहे है. वहीं दुसरी ओर दिनदहाड़े हुई लूटपाट की घटना से अब यहां की जनता स्वंय को असुरक्षित समझ रही है. उक्त घटना को देखते हुये अंदाजा लगाया जा सकता है कि शहर में आरोपीयों के हौसले किस कदर बुलंद है. रामनगर थानांतर्गत आनेवाले सुर्याटोला दुर्गा मंदिर मोतीनाला के समीप डेकोरेशन कारोबारी से मारपीट कर लूटपाट करने का मामला सामने आया है.
पुलिस सुत्रों के शाम 6.30 बजे के दौरान डेकोरेशन करोबारी द्वारा अपने पुराने पैसे मांगने पर गुस्साये आरोपी मंगेश ताराचंद राऊत ने फिर्यादी अश्विनी उर्फ विक्की शेखर के सिर पर लोह फायटर से प्रहार कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया. इतना ही नही मारपीट करने के पश्चात आरोपी ने फिर्यादी के गले से 10 ग्राम वजनी स्वर्ण की चैन कीमत (25 हजार) तथा भगवान गौत बुद्ध का फोटो,चांदी का लॉकेट कीमत (500) इस तरह कुल मिलाकर डेकोरेशर कारोबारी से 25 हजार 500 रूपये की लुटपाट कर जान से मारने की धमकी दी गई. बरहाल इस संदर्भ में फिर्यादी की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है. मामले को गंभीरता से लेते रामनगर थाना प्रभारी किरण कबाड़ी ने घटनास्थल को भेंट दी. आरोपी द्वारा जाती वाचक शब्दों का प्रयोग कर गालीगलौच करने के संदर्भ में एट्रासिटी एक्ट का मामला भी दर्ज कर लिया गया है. मामले की आगे की जांच उपविभागीय पुलिस अधिकारी अशोक नखाते द्वारा की जा रही है.
LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY
युवती के घर में घुसकर अश्लील हरकत #vidarbhanews #nagpur #newsupdate #crimenews #vidarbha
MHT-CET रिजल्ट पर बवाल! #MHTCET #MaharashtraNews #Congress #BJP #DevendraFadnavis #ExamResult
पुलिस कस्टडी से फरार 'इक्का' गिरफ्तार #nagpurnews #Crime #PoliceAction #Arrest #MaharashtraNews
नशे और ऑनलाइन जुए की लत ने बनाया चोर! #Nagpur #NagpurCrime #CrimeNews...
सामान्य सभा स्थगित, विपक्ष का बड़ा आरोप #NagpurNews #NMC #CivicIssues #Budget2026 #Opposition...




