गोंदिया
डुग्गीपार पुलिस थानांतर्गत ग्राम बोपाबोड़ी फाटे के पास घटित हुये सडक़ हादसे में एक की मौत दुसार गंभीर रूप से घायल हो गया.
सुत्रों से मिली जानकारी के अनुसार 7 जून के सुबह 10 बजे के दौरान मृतक तिलकचंद विष्णु बोरकर तथा विनोद काशीराम उईके बताया दोनों बजाज प्लाटीना मोटरसाइकिल क्र. एमएच36/ डी-306 से बोपाबोड़ी फाटे से राष्ट्रीय महामार्ग क्र.6 से साकोली की ओर जा रहे थे कि सौंदड़ की ओर से साकोली की ओर जा रहे अज्ञात ट्रक के चालक ने तेज रफ्तार वाहन चलाकर उक्त बाइक को बोपाबोड़ी के फाटे के समीप जोरदार टक्कर मार दी. उक्त सडक़ हादसे में बाइक सवार तिलकचंद बोरकर और बाइक में बैठे विनोद उईके ज मी हुये दोनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां तिलकचंद की मृत्यु हो गई. वहीं विनोद उईके का उपचार शुरू है. शिकायत के आधार पर डुग्गीपार में मामला दर्ज कर लिया गया है. आगे की जांच पड़ताल सहायक फौजदार सुकदास मेश्राम व डुग्गीपार पुलिस द्वारा की जा रही है.
पाचपावली में अवैध कत्लखाने का पर्दाफाश #NagpurNews #Panchpaoli #PoliceAction #CrimeNews #newsupdate
पेपर लीक पर सख्त कानून, ठाकरे बंधुओं पर तंज #Bawankule #NagpurNews #PoliticalNews...
नागपुर के एमआईडीसी थाना क्षेत्र में मोबाइल दुकान में चोरी #nagpurnews #crimenews...
हुड़केश्वर पुलिस की कस्टडी से कुख्यात चोर फरार #nagpurnews #crimenews #accused #newsupdate
नागपुर में दिव्यांगजनों को मिला नया सहारा #HyundaiMobisIndia #DisabilitySupport #NGO #NagpurNews
उद्धव ठाकरे के जन्मदिन पर नागपुर में भव्य महाआरती #UddhavThackeray #nagpurnews #news...




