Published On : Fri, Jun 20th, 2014

गोंदिया : जुआ अड्डे पर पुलिस छापा; 6 गिरफ्तार 6 फरार

Advertisement


गोंदिया

आमगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत आनेवाले ग्राम सुपलीपार परिसर में चल रहे अवैद्य कटपत्ती जुआ अड्डे पर छापामार कार्रवाई कर पुलिस ने 6 लोगो को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं दुसरी ओर अन्य 6 लोग पुलिस को चकमा देकर फरार हो गये. गुरूवार 19 जून के शाम 5 बजे के दौरान खबरी से मिली गुप्त सुचना के आधार पर कार्रवाई करते हुये पुलिस ने घटनास्थल से 1 लाख 18 हजार का माल जब्त कर लिया है.

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सभी 12 आरोपी सुपलीपार के मोक्षधाम में जुआ का शौक फरमा रहे थे. इसी दौरान पुलिस ने छापामार कार्रवाई कर नामदेव भूवन वाढ़ई उम्र (38), दिलीप बलीराम चुटे (49), रघुनाथ शहदू मेश्राम उम्र (45), श्यामराव भैय्यालाल मेंढे (45), हंसराज रूपचंद मेंढे (35), राकेश टेकचंद सोनवाने उम्र (24) सभी आरोपी निवासी सुपलीपार) को पुलिस ने रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया है। जबकि आरोपी बजरंग ङ्क्षशदी, तेजराम मेंढे, महेश राघोजी फुंडे पुलिस को चकमा देकर वहां से फरार हो गये. पुलिस ने सभी आरोपीयों के खिलाफ मुंबई जुगार बंदी की धारा १२ (अ) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर लिया है. मामले की आगे की जांच पड़ताल की जा रही है.

Representational Pic

Representational Pic

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.