Published On : Tue, Jun 17th, 2014

गोंदिया जिला नागपुर विभाग में द्वितीय

Advertisement


विवेक मंदिर स्कुल के छात्रों ने बाजी मारी, जिले का परीक्षा फल 86.90 प्रतिशत, 23 स्कुलों का 100 प्रतिशत परिणाम

गोंदिया

महराष्ट्र राज्य माध्यमिक व उच्च माध्यमिक मंडल की ओर से 10 वी कक्षा की परीक्षा का परिणाम आज 17 जून दोपहर 1 बजे इंटरनेट में घोषित किया गया. इस परीक्षा में गोंदिया जिले में नागपुर विभाग में दुसरा क्रमांक हासिल किया है. 10 वी कक्षा के परीक्षा परिणामों का औसत 86.90 है. साथ ही जिले की 23 स्कुलों का परीक्षा फल 100 प्रतिशत रहा. इसमें 3 आश्रम शालाओं का समावेश है.

विवेक मंदिर के हाईस्कुल के विद्यार्थियों ने मारी बाजी- दसवी कक्षा के परिणाम घोषित होते ही गोंदिया शहर की विवेक मंदिर हाईस्कुल के छात्र आकाश कोतवाल 97 प्रतिशत, दिपीका वाघमारे 97 प्रतिशत औसत अंको के साथ जिले में संयुक्त रूप से प्रथम रहे. वहीं रविंद्रनाथ टैगोर हाईस्कुल के छात्र अभिषेक रहांगडाले ने 96.60 प्रतिशत के साथ दुसरा स्थान प्राप्त किया. तो वहीं आमगांव के आदर्श विद्यालय की पुनम तुरकर ने 96.40 प्रतिशत अंक लेकर तीसरा स्थान प्राप्त किया. चौथे स्थान पर पुन: विवेक मंदिर के सौरभ बघेले ने 95.80 प्रतिशत लेकर चौथा स्थान प्राप्त किया. विवके मंदिर की शिखा अग्रवाल ने 95.60 प्रतिशत लेकर पांचवा स्थान हासिल किया. छटवे स्थान संयुक्तत रूप से विवेक मंदिर के मयुर रहांगडाले तथा आमगांव के आदर्श विद्यालय की श्यामली मिश्रा ने 95.20 अंक लेकर संयुक्त रूप से छटवा स्थान हासिल किया. गोंदिया जिले से 295 विद्यालय के 22 हजार 939 विद्यार्थियों ने परीक्षा फॉर्म भरे थे. जिसमें 22 हजार 882 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी. जिसमें 19 हजार 884 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुये है.

ssc-exam-result1

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.