Published On : Tue, Apr 15th, 2014

गोंदिया: गरीबों के फ्रीज़ पर महँगाई की मार

Advertisement

१५ रूपए में बिकने वाले मटके की कीमत हुई ८० रूपए 

Matakaगोंदिया.

गोंदिया जिले में सूरज आग उगल रहा है। चिलचिलाती धुप के कारण लोगों के लिए दोपहर के वक्त घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। अमृत कहे जाने वाले पानी की ज़रूरत गर्मी के मौसम में सबसे ज्यादा महसूस होती है। ग्रामीण भागों में लोग ठन्डे पानी के लिए मिटटी के मटकों का इस्तेमाल करते हैं। इसलिए इन मिटटी के मटकों को गरीबों का फ्रिज भी कहा जाता है। लेकिन लगता है अब गरीबों को ठन्डे पानी के लिए मटके खरीदने के पहले भी चार बार सोचना पड़ेगा। दरअसल मिटटी के घड़ों और मटकों की कीमत में ज़बरदस्त इज़ाफ़ा हुआ है। जो मटके पहले १२ से १५ रूपए में मिलते थे उन्ही मटकों की कीमत आज ६० से ८० रूपए हो गयी है। 

Gold Rate
July 20 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 42,400 /-
Gold 22 KT ₹ 1,32,100 /-
Silver/Kg ₹ 2,20,400/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

क्यूँ बढ़ रहे दाम ?

मटकों के दाम बढ़ने की वजह के बारे में बताते हुए कुम्भार ने बताया की मटकों के लिए मिटटी बाहर से लानी पड़ती है। मिटटी लाने के लिए ट्रैक्टर का इस्तेमाल करना पड़ता है और ट्रैक्टर मालिक प्रति ट्रॉली के ६०० रूपए लेता है। इसके अलावा मटके को तैयार करने में काफी मेहनत लगती है। गीली मिटटी को तैयार करने में काफी वक्त भी लगता है। मटकों को तैयार करने के बाद कच्चे मटकों को भट्टी में पकाना पड़ता है। ग्रामीण भागों में ईंधन की व्यवस्था नहीं होने से किसानों से कीमती लकड़ियाँ खरीदनी पड़ती है। इन सबमे इतना खर्च होता है की कुम्भारों को भी मटकों से मुनाफा न के बराबर मिलता है। इसी वजह से कई लोगों ने इन मटकों का व्यवसाय छोड़ दिया है। गर्मी में मटकों की मांग ज्यादा रहती है लेकिन मांग के मुताबिक़ उत्पादन नहीं होने के कारण मटकों के दाम बढे है और ज्यादा दाम देकर मटके खरीदना लोगों की मजबूरी हो गई है। कुम्भार की माने तो ८० रूपए दाम रखने के बावजूद भी उन्हें कुछ ख़ास फायदा नहीं मिलता।

Advertisement

इन सबसे साफ़ है की गरीबों के फ्रिज पर भी महँगाई की मार पड़ी है।

 

Advertisement
बाइक से गिराकर किया वार, एक गिरफ्तार दो अन्य की तलाश #vidarbhanews #nagpur #nagpurnews #crimenews

बाइक से गिराकर किया वार, एक गिरफ्तार दो अन्य की तलाश #vidarbhanews...

प्रॉपर्टी विवाद में दामाद की पीट-पीटकर हत्या, ससुराल पक्ष के दो आरोपी गिरफ्तार

प्रॉपर्टी विवाद में दामाद की पीट-पीटकर हत्या, ससुराल पक्ष के दो आरोपी...

वणी में सोनम वांगचुक समर्थन में सर्वदलीय प्रदर्शन #vidarbhanews #wani #news #vidarbha #nagpurnews

वणी में सोनम वांगचुक समर्थन में सर्वदलीय प्रदर्शन #vidarbhanews #wani #news #vidarbha...

नीट पेपर लीक पर छात्रों का प्रदर्शन #vidarbhanews #nagpur #vidarbha #nagpurnews #nagpurtoday #news

नीट पेपर लीक पर छात्रों का प्रदर्शन #vidarbhanews #nagpur #vidarbha #nagpurnews #nagpurtoday...

वडेट्टीवार ने सदाभाऊ खोत पर बोला तीखा हमला #maharashtranews #mumbai #newsupdate #maharashtra

वडेट्टीवार ने सदाभाऊ खोत पर बोला तीखा हमला #maharashtranews #mumbai #newsupdate #maharashtra

संजय राउत ने पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाए #maharashtranews #delhi  #vidarbhanews #nagpurnews #nagpur

संजय राउत ने पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाए #maharashtranews #delhi #vidarbhanews #nagpurnews...

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges