Published On : Sat, May 17th, 2014

गोंदिया : कर्ज मंजुर कराने का लालच देकर बलात्कार


गोंदिया

कर्ज मंजुर कराने का लालच देकर 37 वर्षीय महिला से बलात्कार किये जाने का मामला सामने आया है. पिडि़त महिला ने स्वंय कोतवाली थाना पहुंचकर 16 मई को आरोपी झिंगु चिंतमान आत्राम उम्र (45) के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज करवाया है.

सुत्रों से मिली जानकारी के अनुसार 15 जनवरी 2012 से सितंबर 2013 के दौरान आरोपी ने कर्ज मंजुर करा देने का लालच देकर कई मर्तबा उससे शारीरिक संबध बनाये. धोखाधड़ी तथा बलात्कार का शिकार हुई महिला को अखिरकार थाने की शरण लेनी पड़ी और उसने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करवाया. समाचार लिखे जाने तक आरोपी पुलिस पकड़ से बाहर बताया जा रहा है. आगे की जांच गोंदिया शहर पुलिस कर रही है.

Gold Rate
June 01- 2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 156,200 /-
Gold 22 KT ₹ 1,44,900 /-
Silver/Kg ₹ 2,62,500/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above
Representational Pic

Representational Pic

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges