Published On : Fri, Feb 21st, 2014

गोंदिया- आमगांव मार्ग पर भीषण दुर्घटना दो की मौत, दो गंभीर

Advertisement

Accident-1आमगांव –

एक विवाह समारोह को निपटाकर गोंदिया लौट रहे चिकित्सक का वाहन सडक किनारे स्थित एक पेड. से टकरा गया और हुई भीषण दुर्घटना में पति-पत्नी की मृत्यु हो गई. उनके साथ वाहन में बैठे दो लोगों की हालत अत्यंत गंभीर है. यह घटना 19 फरवरी की रात 11 बजे के दौरान गोंदिया- आमगांव मार्ग पर ग्राम ठाणा के पास एक टर्निंग पर घटित हुई.

मृतक रिसामा निवासी डॉ. मनिष पांडे और उनकी पत्नी वनिता पांडे है. डॉ. पांडे के साथ उस समय वाहन में उनका पुत्र विशु पांडे (17), अर्णव पांडे (12), मां विद्यावति पांडे (70) और सुनिता कापसे (23) थे. डॉ. पांडे खुद की मारूति वैगन आर क्रं. एमएच 15/एच-8730 से आमगांव में एक विवाह समारोह निपटाकर वापस गोंदिया की ओर लौट रहे थे. आमगांव- गोंदिया मार्गपर ठाणा ग्राम के निकटएक टर्निंग पर डॉ. मनिष पांडे की मारूति वैगनआर एक पेड से जा टकराई. यह टक्कर इतनी जोरदार थी कि वैगनआर पूरी तरह पिचक गई और डॉ. पांडे तथा उनकी पत्नी वाहन से बाहर फेक दिए गए. पति- पत्नी की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई. जबकि मां विद्यावति पांडे और सुनिता कापसे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गोंदिया के एक निजी अस्पताल में उपचारार्थभर्ती कर लिया गया है. दुर्घटना में डॉ. पांडे के पुत्र अर्णव और विशु को भी हल्की चोटे लगी. मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए केटीएस जिला अस्पताल में लाए गए. पोस्टमार्टम करने के बाद शवों को परिजनों को सौंपा गया. 20 फरवरी को किंडगीपार मोक्षधाम में उनका अंत्य संस्कार किया गया.

Accident-4

Accident-2

Advertisement

 

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.