Published On : Fri, Mar 21st, 2014

गडचिरोली में आज उसेंडी व नेते भरेंगे पर्चा

Advertisement
कांग्रेस व भाजपा करेंगे शक्तिप्रदर्शन 
 
 गडचिरोली – गडचिरोली – चिमुर लोकसभा क्षेत्र के लिए कांग्रेस – राकां आघाडी के प्रत्याशी नामदेव उसेंडी तथा भाजपा के प्रत्याशी अशोक नेते आज शनिवार २२ मार्च को अपने – अपने नामांकन अर्जी दाखिल करनेवाले है। इस दौरान दोनों पार्टियों द्वारा शक्तिप्रदर्शन करने की संभावना जताई जा रही है। बतां दे की नामदेव उसेंडी का पर्चा भरने के लिए स्थानिक सुप्रभात मंगल कार्यालय से जिलाधिकारी कार्यालय तक रैली का आयोजन किया गया है। इस रैली में कांग्रेस व राकां के पदाधिकारी तथा कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहने का आवाहन कांग्रेस के जिलाध्यक्ष हसन गिलानी ने किया है। भाजपा के प्रत्याशी अशोक नेते भी रैली निकालकर पर्चा भरने जाएंगे। इस दौरान भाजपा का भी शक्तिप्रदर्शन होगा। इस दौरान भाजपा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहने का आवाहन किया गया है।
img1

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges

Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.