Published On : Tue, Mar 25th, 2014

गडचिरोली: मालवाहक वाहन व दुपहिया के बीच टक्कर

Advertisement

Pic-11

दुपहिया सवार मृत, दुर्घटना के बाद दुपहिया जली 

दुपहिया में रखी देढ़ लाख की राशी जलकर खाक 

Gold Rate
July 20 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 42,400 /-
Gold 22 KT ₹ 1,32,100 /-
Silver/Kg ₹ 2,20,400/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

गडचिरोली – शहर के चंद्रपुर – गडचिरोली मार्ग पर महिला महाविद्यालय के समिप टाटा एस कंपनी की मालवाहक वाहन ने दुपहिया को टक्कर मारने से हुई दुर्घटना में दुपहिया सवार की मौत हो गई। दुर्घटना सोमवार २४ मार्च को सुबह ११:३० बजे के दौरान हुई। दुर्घटना के बाद ही उक्त दुपहिया अचानक जलने लगी। जिससे दुपहिया में रखे करीब देढ़ लाख रूपये जलकर खाक हो गए। मृतक का नाम आरमोरी निवासी राजाराम एस. मेश्राम (५२) है। वह बीमा प्रतिनिधी होकर बीमा प्रीमियम की राशी भरने के लिए एलआईसी कार्यालय में जा रहे थे।

सूत्रो से प्राप्त जानकारी के अनुसार २४ मार्च के सुबह के दौरान राजाराम मेश्राम यह अपनी दुपहिया से एलआईसी की प्रीमियम राशि भरने के लिए गडचिरोली स्थित एलआईसी कार्यालय की ओर निकले थे। इस दौरान सुबह ११:३० बजे के दौरान चंद्रपुर – गडचिरोली मार्ग पर महिला महाविद्यालय के समिप आगे से आ रहे फ्रूट कंपनी में टाटा एस वाहन ने उनकी दुपहिया को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना के कुछ पलों बाद ही दुपहिया वाहन आचानक जलने लगा। टाटा एस वाहन चालक वाहन लेकर घटनास्थल से फरार हो गया। इस दौरान पुलिस को जानकारी मिलते ही पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर घायल राजाराम मेश्राम को गडचिरोली के जिला अस्पताल में दाखिल किया। उपचार के दौरान राजाराम मेश्राम की मौत हो गई। दुपहिया में लगी आग को बुझाने के लिए नप के अग्निशमन वाहन को बुलाया गया। मात्र उक्त वाहन पहुचने के पूर्व ही दुपहिया पूर्ण रूप से जलकर खाक हो गई थी। उक्त दुपहिया के डिक्की में बीमा प्रमियम की करीब देढ़ लाख की राशी, दस्तावेज तथा अन्य सामग्री भी जलकर खाक हो गई। इस दौरान पुलिस ने संदेहास्पद संबंधित टाटा एस वाहन जप्त कर उसके चालक को जांच के लिए हिरासत में लेने की जानकारी पुलिस द्वारा प्राप्त हुई है। आगे की जांच गडचिरोली शहर पुलिस कर रही है।

Advertisement

Pic-12

Advertisement
LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY

LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY

बाइक से गिराकर किया वार, एक गिरफ्तार दो अन्य की तलाश #vidarbhanews #nagpur #nagpurnews #crimenews

बाइक से गिराकर किया वार, एक गिरफ्तार दो अन्य की तलाश #vidarbhanews...

प्रॉपर्टी विवाद में दामाद की पीट-पीटकर हत्या, ससुराल पक्ष के दो आरोपी गिरफ्तार

प्रॉपर्टी विवाद में दामाद की पीट-पीटकर हत्या, ससुराल पक्ष के दो आरोपी...

वणी में सोनम वांगचुक समर्थन में सर्वदलीय प्रदर्शन #vidarbhanews #wani #news #vidarbha #nagpurnews

वणी में सोनम वांगचुक समर्थन में सर्वदलीय प्रदर्शन #vidarbhanews #wani #news #vidarbha...

नीट पेपर लीक पर छात्रों का प्रदर्शन #vidarbhanews #nagpur #vidarbha #nagpurnews #nagpurtoday #news

नीट पेपर लीक पर छात्रों का प्रदर्शन #vidarbhanews #nagpur #vidarbha #nagpurnews #nagpurtoday...

वडेट्टीवार ने सदाभाऊ खोत पर बोला तीखा हमला #maharashtranews #mumbai #newsupdate #maharashtra

वडेट्टीवार ने सदाभाऊ खोत पर बोला तीखा हमला #maharashtranews #mumbai #newsupdate #maharashtra

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges