Published On : Sat, Apr 26th, 2014

गडचिरोली : नदी में गिरा मैक्स वाहन

Advertisement


चालक की घटनास्थल पर ही मौत

गडचिरोली

गुरुवार रात गोंड़पीपरी तहसील के विट्ठलवाड़ा गांव से आष्टी में मैक्स वाहन वैनगंगा नदी में गिर गया. शुक्रवार सुबह घटना का पता चला. ड्राइवर का नियंत्रण बिगड़ने के कारण ये हादसा हुआ. हादसे में वाहनचालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. मृतक मोरेश्वर लड़के (34) है जो विट्ठलवाड़ा का रहने वाला था. गौरतलब है की गुरुवार को मध्यरात्रि के समय एम. एच. 34 एबी 5859 क्रमांक की मैक्स वाहन का ड्राइवर यात्रियों को लेकर आष्ठी आया था. लौटते समय वैनगंगा नदी के पूल पर ड्राइवर का नियंत्रण छूट गया और वाहन नदी में जा गिरा. सुबह घटना प्रकाश में आई और पुलिस को इसकी जानकारी दी गई. पुलिस ने नदी से शव और गाडी को निकाला. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
max

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.