Published On : Tue, Mar 25th, 2014

गडचिरोली: डकैतों ने किया बैंक लूटने प्रयास

Advertisement

pic-14

पुलिस मुख्यालय समक्ष स्थित जिला मध्यवर्ती बैंक की घटना 

गडचिरोली – शहर के कॉम्पलेक्स परिसर में पुलिस मुख्यालय के सीधे सामने स्थित जिला मध्यवर्ती सहकारी बैंक में अज्ञात डकैतों ने बैंक लूटने का प्रयास किया। इस दौरान बैंक लूटने में डकैत नाकाम रहे। उक्त घटना रविवार की रात के दौरान होने का अनुमान है। सोमवार २४ मार्च को सुबह के दौरान उक्त मामला सामने आया।

Gold Rate
Aug 27 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 60,000 /-
Gold 22 KT ₹ 1,48,500 /-
Silver/Kg ₹ 2,41,500/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

अधिक जानकारी के अनुसार कॉम्पलेक्स परिसर में विभिन्न शासकीय कार्यालयों की कतारों में जिला मध्यवर्ती सहकारी बैंक की शाखा है। यह बैंक दिन-रात पुलिस की फ़ौज रहनेवाले जिला पुलिस मुख्यालय के सीधे सामने है। रविवार की रात के दौरान अज्ञात डकैतों ने बैंक लूटने का नाकाम प्रयास किया। २४ मार्च की सुबह के दौरान बैंक खुलने के बाद संबंधित बैंक कर्मियों को बैंक की सीमेंट के कवेलू की छत से सीधे बैंक व्यवस्थापक के कक्ष तक बड़ा सा छेद दिखाई दिया। बैंक में डकैती का प्रयास होने की भनक लगते ही बैंक कर्मियों ने बैंक व्यवस्थापक को इसकी सुचना दी। बैंक व्यवस्थापक ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने अज्ञात डकैतों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। बैंक से कुछ भी चोरी नहीं होने की जानकारी बैंक कर्मियों द्वारा दी गई है। पुलिस मुख्यालय के समक्ष ही यह डकैती का प्रयास होने से अनेक सवाल निर्माण हुए है। बतां दे की, डकैती का प्रयास किया गया था। जिससे बैंक में डकैती करनेवाला बड़ा रैकेट जिले में सक्रिय होने की बात कही जा रही है।

pic-15

Advertisement

 

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges

Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.