Published On : Thu, Feb 27th, 2014

गडचिरोली/चामोर्शी: विदर्भ की काशी में उमड़ी शिवभक्तों की भीड – हजारो श्रद्धालुओं ने लिए दिव्य शिवलिंग के दर्शन

Advertisement

Shiva-2

विदर्भ की काशी के रूप में परिचित जिले के चामोर्शी तहसील में स्थित मारकण्डादेव में महाशिवरात्री के उपलक्ष में आयोजित मेले में शिवभक्तों की  भारी भिड़ उमड़ी। हजारो श्रद्धालुओं ने मार्कंडेश्वर मंदिर में दिव्य शिवलिंग के दर्शन कर अपने आराध्य भगवान शिव की पवित्र पर्व पर आराधना की। उत्तरवाहिनी वैनगंगा नदी तट पर पवित्र स्नान कर दिव्य शिवलिंग के दर्शन करना शुभ माना जाता है।  जिसके चलते शिवभक्तों ने वैनगंगा नदी में आस्था की डुबकी लगाकर शिव उपासना में लिन हुए। मारकण्डादेव परिसर मेले के चलते वास्तविक काशी के रूप में अवतरित हुआ ऐसा आभास मेले में उपस्थिती दर्शानेवाले शिवभक्तों को लग रहा था, जिससे मारकण्डादेव परिसर हर – हर महादेव के मंगल घोष से गूंज उठा।

आज तड़के गडचिरोली के मुख्य वनसंरक्षक डी. एस. के. रेड्डी के हाथो महापूजा की गई. पंडित पंकज पांडुरंग पांडे ने मंत्रोच्चार से महापूजा करवाई। नागपुर जिले के हिंगना तहसील निवासी संभु वसंतराव मेश्राम यह शिवलिंग के दर्शन लेने वाले पहले श्रद्धालु थे। दर्शन के लिए  श्रद्धालुओ की लम्बी कतार लगी थी। आठ दिन तक चलने वाले इस मेले में हर दिन लाखो की संख्या में शिवभक्त इकठठा हो रहे है। इस मेले में पुलिस का तगड़ा बंदोबस्त रखा गया है। आज दोपहर के दौरान पुलिस अधीक्षक मो. सुवेझ हक ने मार्कंडेश्वर मंदिर के दर्शन लेकर पुलिस बंदोबस्त का जायजा लिया।

Gold Rate
July 23 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 45,900 /-
Gold 22 KT ₹ 1,35,400 /-
Silver/Kg ₹ 2,27,000/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

Shiva-1

Advertisement
Advertisement
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से लड़ाई नहीं रुकेगी #StudentProtest #Congress #Trending #NEETScam #news

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से लड़ाई नहीं रुकेगी #StudentProtest #Congress #Trending #NEETScam...

Instagram पर Part Time Job के नाम पर ₹6.84 लाख की ठगी #CyberFraud #InstagramScam #Fraud #JobScam

Instagram पर Part Time Job के नाम पर ₹6.84 लाख की ठगी...

₹150 के लालच में चाकू से हमला! #NagpurCrime #Crime #ERickshaw #PoliceAction #CCTV #CrimeBranch #news

₹150 के लालच में चाकू से हमला! #NagpurCrime #Crime #ERickshaw #PoliceAction #CCTV...

पार्किंग विवाद ने लिया हिंसक रूप! #NagpurNews #Crime #ParkingDispute  #VikasThakre #PoliceAction

पार्किंग विवाद ने लिया हिंसक रूप! #NagpurNews #Crime #ParkingDispute #VikasThakre #PoliceAction

रॉन्ग साइड से आई मौत! #Accident #HighwayAccident #NagpurNews #MaharashtraNews #TruckAccident #news

रॉन्ग साइड से आई मौत! #Accident #HighwayAccident #NagpurNews #MaharashtraNews #TruckAccident #news

RSS मुख्यालय को लेकर X पर भ्रामक पोस्ट करने का आरोप #vidarbhanews #nagpur #nagpurnews #news

RSS मुख्यालय को लेकर X पर भ्रामक पोस्ट करने का आरोप #vidarbhanews...

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges