Published On : Thu, Aug 14th, 2014

खामगांव : विशाल हिंदू नवचेतना रैली निकली

Advertisement


खामगांव

विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल की ओर से आज 14 अगस्त को शहर में विशाल हिंदू नवचेतना रैली निकाली गई. रैली में भारी संख्या में मोटरसाइकिलों का समावेश था.
विश्व हिंदू परिषद स्वर्ण जयंती महोत्सव और अखंड भारत संकल्प दिवस के मौके पर आयोजित इस रैली की शुरुआत स्थानीय कोल्हटकर स्मारक सभागृह के पास से हुई. टावर चौक, शहर पोस्टे, आंबेडकर पुतला, बस स्टैंड, शेगांव नाका, चांदमारी, विकमसी चौक, कॉटन मार्केट, तिलक पुतला, केडिया टर्निंग, सरकी लाइन, भुसावल चौक, सतीफैल, बरडे प्लॉट, शिवाजीनगर होते हुए रैली वापस मेन रोड, फरशी, भगतसिंह चौक, एकबोटे चौक, टावर चौक होते हुए स्मारक के निकट पहुंची, जहां रैली का समापन हुआ.

इस बीच, शहर के विभिन्न महापुरुषों के पुतले को हारार्पण कर अभिवादन किया गया. रैली के समापन के बाद कोल्हटकर स्मारक में कार्यकर्ता सम्मेलन संपन्न हुआ. रैली का नेतृत्व अधि. अमोल अंधारे और प्रभाकर खेडकर ने किया.

Vishal hindu navchetna raili

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.