Published On : Fri, Jun 27th, 2014

खामगांव : रिश्वतखोर तहसीलदार को निलंबित करने की मांग

Advertisement


शिवसेना ने दी आंदोलन की चेतावनी


खामगांव

रिश्वत लेते पकड़े जाने वाले नांदुरा के तहसीलदार इलियासखान रशीदखान को निलंबित करने अथवा उन्हें सख्ती से अवकाश पर भेजे जाने की मांग जिला परिषद सदस्य वसंतराव भोजने ने जिलाधीश से की है.

26 जून को सौंपे ज्ञापन में भोजने ने कहा है कि तहसीलदार इलियासखान को सुरेंद्र वानखड़े से 15 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के दल ने पकड़ा था. 25 जून को ही बुलढाणा की अदालत ने उन्हें जमानत पर छोड़ दिया. इसके बाद वे अपनी कुर्सी पर बैठकर आराम से काम कर रहे हैं. भोजने ने कहा है कि इससे प्रशासन और लोगों में गलत संदेश जाएगा. इसलिए इलियासखान को या तो निलंबित किया जाए अथवा उन्हें सख्ती से अवकाश पर भेजा जाए. ऐसा नहीं हुआ तो शिवसैनिक और ग्रामीणों को साथ लेकर जिला प्रमुख दत्ता पाटिल के नेतृत्व में आंदोलन किया जाएगा.

Representational Pic

Representational Pic

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.