Published On : Wed, Jul 2nd, 2014

खामगांव : युवती से दुष्कर्म ; 4 आरोपी गिरफ्तार

Advertisement


खामगांव 

22 वर्षीय युवती के साथ दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने एक ऑटो चालक सहित 4 युवकों के खिलाफ मामला दर्ज करके उन्हें गिरफ्तार किया है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार बुलढाणा जिले के मूल लोणार निवासी 22 वर्षीय युवती जो फिलहाल मुंबई में रह रही थी अपने मौसा के साथ 1 जुलाई को मुंबई से बुलढाणा की जेल में बंद मौसी से मिलने आई थी. मौसी को मिलने के बाद मुंबई वापस जाने के लिए युवती और मौसा दोनों बुलढाणा से मलकापुर बस से शाम 7:30 से 8 बजे के करीब आए. दोनों मलकापुर के बस स्टॅंड पर मुंबई जानेवाली बस का इन्तज़ार कर रहे थे. इस दौरान सतीश वासुदेव दाने (24) रविंद्र पांडुरंग कवड़कार (28) दोनों मलकापुर निवासी और उनका साथी शरद शालिग्राम पाटिल गनवाडी यह तीनो बस स्टॅंड पर आए और उन्होंने युवती को और उसके मौसा को मुंबई जाने के लिए ट्रेन है ऐसा कहकर उन्हें रेलवे स्टेशन पर न ले जाते हुए अन्य मार्ग से ले जाने लगे. यह बात युवती और उसके मौसे को समझ में आई और दोनों एपे वाहन से कूद गए. लेकिन फिरभी भागने में कामयाब नहीं हो पाए. तीनों ने युवती को पकड़कर एपे में लाया और उसको मलकापुर के मुकुंद नगर में ले जाकर अंधेरे का फायदा उठाकर उसपर बारी-बारी दुष्कर्म किया. पीड़ित युवती जान बचाकर भागी और अंधेरे में छुप गई. दिलीप प्रह्लाद उंबरकार (20) मलकापुर निवासी युवती को ढूंढने निकला लेकिन वो उसके हाँथ नहीं लगी लेकिन दाणे कवडकार और पाटिल उसे मिले. इन तीनो को ऑटोरिक्षा एम.एच. 28 टी. 704 में बैठकर उंबरकार वहां से ले गया.

पीडित युवती ने मलकापुर शहर पुलिस थाने में शिकायत दर्ज़ कराई. पुलिस ने सतीश दाणे, रविंद्र कवड़कार, शरद पाटिल व दिलीप उंबरकार इन 4 लोगों के खिलाफ भादवी 97/14 कलम 376 (ड) 366, 506 के तहत मामला दर्ज करके आरोपियों को गिरफ्तार किया. आगे की जांच थानेदार महेंद्र देशमुख खुद कर रहे है.

Representational Pic

Representational Pic

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.