Published On : Tue, Aug 19th, 2014

खामगांव : बढ़ने लगा तापमान, कुम्हलाने लगे खेत

Advertisement


बारिश के नहीं आने से हुए कई लोग चिंतित


खामगांव

एक बारिश ने कई मोर्चे पर कई लोगों को परेशान कर रखा है. लोग परेशान हैं कि बारिश के दिन होने के बावजूद भयंकर गर्मी पड़ रही है. पारा 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है और धूप के चटके लगने लगे हैं. किसान चिंतित हैं और नजरें एक बार फिर आसमान को तकने लगी हैं. इन सबका असर बाजारों पर पड़ रहा है और वहां गतिविधियां लगभग ठप पड़ गई हैं.

बारिश नहीं होने से सबसे खराब हालत किसानों की है. परिस्थिति गंभीर होने लगी है. तापमान के बढ़ने से खेतों में बढ़ रहे मासूम और कोमल पौधे कुम्हलाने लगे हैं. कल जहां खामगांव 36 डिग्री सेल्सियस पर तप रहा था, वहीं आज बढ़कर 38 डिग्री सेल्सियस हो गया. दोपहर को चटके लग रहे थे. अगस्त महीने में ऐसे हालात सूखे (अकाल) की तरफ इशारा करते हैं. किसानों के साथ ही लोगों को भी यही डर सताने लगा है.

इसका विपरीत असर बाजार पर पडा है और वहां सन्नाटा पसरा है. कारोबार ठप हैं. किसानों की चिंता में अपना पेट-पानी तो है ही, मवेशियों का चारा भी है. शहर के लोग पीने के पानी को लेकर चिंतित हैं. आगे पानी मिलेगा भी या नहीं. यानी बारिश के नहीं होने से कई लोग चिंतित और परेशान हो गए हैं.

Gold Rate
Aug 27 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 60,000 /-
Gold 22 KT ₹ 1,48,500 /-
Silver/Kg ₹ 2,41,500/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above
file pic

file picfar

Advertisement
Nagpur Crime: मानकापुर में ₹6.64 लाख की चोरी का खुलासा! #NagpurNews #MankapurNews #Crime #CCTVCrime

Nagpur Crime: मानकापुर में ₹6.64 लाख की चोरी का खुलासा! #NagpurNews #MankapurNews...

Nagpur: 11 साल की बच्ची से Instagram पर अश्लील चैट का आरोप #NagpurNews #POCSOCase #InstagramCrime

Nagpur: 11 साल की बच्ची से Instagram पर अश्लील चैट का आरोप...

नागपुर के अंबाझरी तालाब में कूदी 16 साल की किशोरी #NagpurNews #AmbazhariLake #Crime #newsupdate

नागपुर के अंबाझरी तालाब में कूदी 16 साल की किशोरी #NagpurNews #AmbazhariLake...

नागपुर में किराना दुकान लूट का खुलासा! चाकू की नोक पर लूट #NagpurNews  #Crime #CCTVFootage #news

नागपुर में किराना दुकान लूट का खुलासा! चाकू की नोक पर लूट...

अमरावती में नवजात मौतों पर विजय वडेट्टीवार का सरकार पर हमला!   #MaharashtraNews #Newborn #Politics

अमरावती में नवजात मौतों पर विजय वडेट्टीवार का सरकार पर हमला! #MaharashtraNews...

जालना में भांजी को अपशब्द कहने पर युवक की हत्या! #Crime #MaharashtraNews #MurderCase #CrimeNews

जालना में भांजी को अपशब्द कहने पर युवक की हत्या! #Crime #MaharashtraNews...

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges