Published On : Tue, Apr 29th, 2014

खामगांव : बैंक के वसूली पथक पर जेसीबी से हमला

Advertisement


खामगांव

इंडो सीड्स बैंक, चिखली के वसूली पथक पर कल रात सवा दो बजे जेसीबी से जानलेवा हमला किए जाने का मामला यहां शहर पुलिस थाने में दर्ज कराया गया है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार बैंक के क़र्ज़दार स्थानीय बोबड़े कॉलोनी निवासी रमेश दयाराम राठौड़ से जेसीबी खऱीद के लिए दिये गए ऋण का बकाया 3 लाख रुपए वसूलने गए पथक की कार पर जेसीबी चढा कर कार में सवार बैंक मैनेजर आलोक यादव और बैंक कर्मचारी सचिन रोठे को जान से मारने की कोशिश की गई.

दर्ज प्राथमिकी में बताया गया है कि रात्रि 2. 15 बजे जब वे कर्जदार राठौड़ के पास पहुंचे तो उनके आने की भनक मिलते ही वह जेसीबी से भाग निकला. इन्होंने कार से उसका पीछा कर उसे रावण टेकड़ी के समीप रोकने की कोशिश की तो उसने जेसीबी ही इनकी कार पर चढ़ा कर इन्हें जान से मारने का प्रयास किया.
शहर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

Representational Pic

Representational Pic

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.