खामगांव

बिना लाइसेंस के रेत की ढुलाई करने वाले एक़ ट्रैक्टर को डीवायएसपी दल ने आज शुक्रवार को दोपहर साढ़े 12 बजे भुसावल चौक पर धर दबोचा. नारखेड़ के सुवर्णसिंह राजेंद्रसिंह राजपूत का यह ट्रैक्टर क्रमांक एमएच 28 टी 5776 रेत की ढुलाई करते दल को नजर आया. दल में शामिल हेड कांस्टेबल काले, कांस्टेबल बोरसे, कांस्टेबल परसुवाले, टाकसाल, गणेश शेलके ने तत्काल ट्रैक्टर को पकड़ लिया. राजपूत को गिरफ्तार कर लिया गया. उसके खिलाफ भादंवि की धारा 379 के तहत मामला दर्ज किया गया है.
ट्रैक्टर वही, डीवायएसपी ने मांगा स्पष्टीकरण
दो दिन पहले जलंब पुलिस ने शिवाजीनगर पोस्टे की सीमा में घुसकर रेत की ढुलाई करने वाले दो ट्रैक्टरों को रोक उनकी जांच-पड़ताल की थी. इसकी खबरें भी अखबारों में छपीं थी. आज पकड़ा गया ट्रैक्टर वही दो में से एक़ बताया जाता है. डीवायएसपी ने जलंब पोस्टे के थानेदार से स्पष्टीकरण मांगा है कि उसने शिवाजीनगर पोस्टे की सीमा में घुसपैठ क्यों की ? जलंब पुलिस थाने के पवार और मिसाल नामक दो कर्मचारी कार्रवाई के लिए पुलिस वैन के साथ शिवाजीनगर पोस्टे की सीमा में आए थे.
नाबालिग छात्रा से किया दुष्कर्म .. #nagpurnews #crime #newsupdate
कार का शीशा तोड़ 5 लाख चोरी; दिनदहाड़े बॅगलिफ्टिंग.. #nagpurnews #latestnews #crime
GANGA-JAMUNA इलाके में युवक से चाकू की नोक पर 25 हजार की...
मोमिनपुरा में पुराने विवाद पर युवक पर जानलेवा हमला.. #nagpurnews #Crime #LatestNews
शादी नहीं होने के तनाव में युवक ने दी जान.. #nagpurnews #LatestNews...
विकास ठाकरे का 5 करोड़ मानहानि दावा; मार्मिक के लेख पर ठाकरे...







