खामगांव
अटाली परिसर में दुर्घटनाग्रस्त वाहन से गुटखा पैकेट्स की चोरी प्रकरण में गांव के पुलिस पाटील के साथ दो लोगों को कारावास की सजा सुनाई गई. दुर्घटनाग्रस्त बोलेरो वाहन से तीन लोगों ने गुटखा की थी. इस चोरी में पुलिस पाटिल समेत तीन लोग शामिल थे. प्रकरण में पुलिस ने विविध धारा के तहत मामला दर्ज किया था.
ज्ञातव्य है कि गत 23 अप्रैल को रात में खामगांव-मेहकर रोड के अटाली परिसर के आशीर्वाद ढाबे के सामने टाटा 407 व बोलेरो की टक्कर हुई थी. दुर्घटनाग्रस्त बोलेरो में गुटखे का माल था.
पुलिस के पहुंचने के पहले ही जमा हुए लोगों ने बोलेरो से गुटखा गायब कर दिया था. पुलिस को इस बारे में जानकारी मिलते ही अटाली के तीन लोगों के घर से दुर्घटनाग्रस्त वाहन से चुराया गया गुटखा जप्त किया गया. इस दौरान गांव के पुलिस पाटिल के घर में भी गुटखा पाया गया.
इस पर अन्न सुरक्षा अधिकारी मारोती रायडू ने पुलिस पाटील शकील देशमुख, अनिकेत वसतकार व सुर्यकांत सालवे के विरुद्ध धारा 328 , 273 ,188 के साथ धारा 79 (1) (191) के तहत ग्रामीण पुलिस थाने में मामला दर्ज कराया.
इसमें से शकील देशमुख व अनिकेत वसतकार को गिरफ्तार किया गया तथा सूर्यकांत सालवे फरार है. इस प्रकरण में दो लोगों को न्यायालय में पेश किए जाने पर न्यायालय ने उन्हें कारवास की सजा सुनाई.
नाबालिग छात्रा से किया दुष्कर्म .. #nagpurnews #crime #newsupdate
कार का शीशा तोड़ 5 लाख चोरी; दिनदहाड़े बॅगलिफ्टिंग.. #nagpurnews #latestnews #crime
GANGA-JAMUNA इलाके में युवक से चाकू की नोक पर 25 हजार की...
मोमिनपुरा में पुराने विवाद पर युवक पर जानलेवा हमला.. #nagpurnews #Crime #LatestNews
शादी नहीं होने के तनाव में युवक ने दी जान.. #nagpurnews #LatestNews...
विकास ठाकरे का 5 करोड़ मानहानि दावा; मार्मिक के लेख पर ठाकरे...








