Published On : Mon, Jul 14th, 2014

खामगांव : दो वाहन टकराए, एक मृत और 11 घायल

Advertisement


खामगांव के निकट हादसा, लौट रहे थे इफ्तार पार्टी में हिस्सा लेकर

खामगांव

Accident pic
इफ्तार पार्टी में हिस्सा लेकर लौट रहे चौपहिया वाहन ने एक दुपहिया वाहन को टक्कर मार दी, जिसमें दुपहिया चालक की तो घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि 11 अन्य जख्मी हो गए. इसमें से 6 की हालत गंभीर बताई जाती है, जिन्हें इलाज के लिए अकोला भेजा गया है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार खामगांव के बरडे प्लॉट निवासी शमीमभाई मच्छीवाले के घर 13 जुलाई की शाम इफ्तार पार्टी थी. शेगांव के सै. जावेद सै. जाबिर (22) अपने 9 साथियों के साथ आपे क्रमांक एमएच 28 टी 2037 से पार्टी में हिस्सा लेने आए थे. पार्टी में हिस्सा लेकर सभी लौट रहे थे. तभी कनारखेड़ ग्राम के पास रात करीब 10 बजे एमएच 28 जे 7003 क्रमांक का एक दुपहिया आपे से टकरा गया. इस दुर्घटना में तित्रव निवासी राहुल भोजने की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई. उसका साथी घायल हो गया. जबकि आपे में सवार 10 लोग घायल हो गए, जिसमें से 6 की हालत गंभीर बताई जाती है. घायलों में सै. जावेद सै. जाबिर, खेरुनबी शे. अकील (30), तबस्सुम बानू सै. जाकिर (14), सै. उस्मान सै. जाकिर (18), नूरजहां परवीन साबिरखाँ (8) गंभीर हैं. साबिया बानू सै. साबिर (15), सै. अली सै. अकील (8), सै. पुनिया सै. अकील (5), रजिया बानू सै. जावेद (25) मामूली घायल हैं. गंभीर घायलों को खामगांव के अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद अकोला भेजा गया है. पुलिस ने मामला दर्ज किया है और आगे की जांच की जा रही है.
Accident pics

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.