Published On : Mon, Jul 7th, 2014

खामगांव : चारा-पानी के अभाव में मवेशियों की बिक्री बढ़ी


खामगांव

पीने के पानी के साथ ही चारे की कमी की वजह से मवेशियों की बिक्री बढ़ गई है. खामगांव के पशु बाज़ार में गुरुवार को सैकड़ों की संख्या में मवेशी बिक्री के लिए लाए जा रहे हैं.

बीते एक माह के भीतर बारिश ना क़े बराबर हुई है. कुओं और तालाबों का जलस्तर घटा है. जलसंकट का असर पशुपालन पर भी पड रहा है. कम पानी की वजह से पशुओं के लिए चारा भी पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध नहीं हो पा रहा और जो उपलब्ध है उसके दाम इतने है की गऱीब किसान खऱीद नहीं सकता। ऐसी स्थिति में पशुपालन मुश्किल होने के कारण बड़ी संख्या में मवेशी बेचने के लिए लाए जा रहे हैं.

Gold Rate
May 14- 2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1,63,000 /-
Gold 22 KT ₹ 1,51,600 /-
Silver/Kg ₹ 2,92,400/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

जहां स्थिति ऐसी है की इंसानों क़ो पिने के पानी के लिए दूर दराज़ जाना पड रहा हैं ऐसे में मवेशियों के लिए पानी कहां से लाया जाए ये बड़ा सवाल है. इलाके में पैदा हुए जलसंकट से निपटने के लिए उपविभागीय राजस्व अधिकारि टेंभरे को सुचना दी गई है और गांवों में जलापूर्ति की वयवस्था करने को कहा गया है. जलापूर्ति के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में मवेशियों के लिए चारा डेपो की ज़रूरत है.

File pic

File pic

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Advertisement
Advertisement