Published On : Sat, Jul 5th, 2014

खामगांव : गुस्साए मनसे कार्यकर्ताओं ने तहसील कार्यालय में किया हंगामा

Advertisement


खामगांव

महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना की ओर से 3 मोताला तहसील के किसान तथा लोगो के विभिन्न मांगों को लेकर जिलाध्यक्ष संजय गायकवाड़ के नेतृत्वं में डफली मोर्चा निकालकर तहसीलदार को अपनी मांगों का ज्ञापन सौपा.

मोताला तहसील कार्यालय में दोपहर 12:30 के करीब मनसे पदाधिकारी एवं कार्यकर्त्ता डफली मोर्चा लेकर पहुंचे. कार्यालय में तहसीलदार आर.डी. पवार के उपस्थित नहीं होने के कारण मनसे कार्यकर्ताओं ने नायब तहसीलदार का इंतजार बाद गुस्साए कार्यकर्ताओं ने तहसीलदार के टेबल पर रखे शीशे तोड़ते हुए तहसीलदार को बुलाने की मांग की. कुछ कार्यकर्ता वहां रखे कंप्यूटर को फोड़ने का प्रयास कर रहे थे लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक लिया. गुस्साए कार्यकर्ताओं को जिलाध्यक्ष संजय गायकवाड़ तथा थानेदार नंदकिशोर शर्मा ने शांति बनाए रखने की अपील की.

कुछ देर बाद तहसीलदार पवार कार्यालय में लौटे तब उनको मनसे की ओर से अपने विविध मांगों का ज्ञापन सौपा गया. इस ज्ञापन पर जिलाध्यक्ष संजय गायकवाड़ सचिव डॉ. शरद काले, तहसील अध्यक्ष रावसाहेब देशमुख, यातायात सेना जिलाध्यक्ष सरदार शाह हबीव शाह, रमेश पाटिल आदि के हस्ताक्षर है.

File pic

File pic

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.