सर्वशिक्षा अभियान के अंतर्गत शिबिर का आयोजन
कोराडी

कोराडी विद्युत बस स्टैंड के प्रागतिक माध्यमिक विद्यालय के कक्षा 5 वी से 7 वी के छात्र और छात्राओं की आंखों की जांच शिविर कोराडी में आज सुबह 10 से शाम 6 बजे तक जि.प. शाला में संपन्न हुई.
सर्व शिक्षा अभियान के अंतर्गत जि.प आरोग्य विभाग व जि.प. शिक्षणाधिकारी नागपूर ने परिसर में शालेय छात्र और छात्राओं में बढ़ रही आंखों की बीमारी को देखते हुए प्राथमिक आरोग्य केंद्र गुमथी के नेत्र चिकित्सक डॉ.बाफडे से स्कूल के विद्यार्थियों की आंखों की जांच करवाई. सभी छात्रों को मुफ्त में चश्मे दिए जायेंगे ऐसा कहा गया. आज दोपहर से 131 छात्राओं की आंखो की जांच की गई और उनमे से 22 छात्रों में दृष्टिदोष पाया गया. इन विद्यार्थियों को नागपूर के अस्पताल में रेफर किया गया और डॉक्टर की सलाह लेकर उपचार किया जाएगा.
छात्रों के स्वास्थ के लिए हर संभव सहकार्य करेंगे – प्राचार्य एम.एम. काले
छात्रों का स्वास्थ अच्छा रहे इसके लिए व रोग का निदान करने के लिए जि.प. आरोग्य विभाग के साथ मिलकर कार्य करेंगे ऐसा एम.एम. काले ने कहा.
पति-पत्नी चला रहे थे नशे का कारोबार! ##NagpurNews #Ganja #NDPS #CrimeNews #PoliceAction...
बीच-बचाव करना पड़ा भारी! युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला #NagpurNews #Crime...
नागपुर में MD ड्रग्स तस्कर गिरफ्तार! #NagpurNews #MDDrugs #CrimeBranch #NDPS #CrimeNews #newsupdate
PM मोदी के कथित आपत्तिजनक पोस्टरों पर बवाल! #NagpurNews #BJP #BJYM #NarendraModi...
LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY
अमरावती में हेलमेट अभियान, चालान शुरू #vidarbhanews #amravati #newsupdate #maharashtra #vidarbha




