Published On : Mon, Aug 4th, 2014

कोंढाली : सिलेंडर के विस्पोट से घर जलकर खाक

Advertisement


बची जान ; सवा लाख का नुकसान

कोंढाली

शनिवार पेठ वार्ड नं. 4 निवासी महेश गोविंदा कोकडे (40) के घर आज दोपहर 4:30 बजे के करीब सिलेंडर विस्पोट होकर आग लगने की घटना घटी. इसमें पूरा घर जलकर खाक हो गया. इस घटना में कोई भी जीवित हानी नहीं हुई.

अधिक जानकारी के अनुसार महेश कोकडे खेत काम के लिए गए थे. सुबह स्कूल से आने के बाद उनकी बेटी दोपहर घर में अकेली थी. गॅस पर चाय बनाते समय अचानक आग उठी और आग ने घर को अपने चपेट में ले लिया. सिलेंडर ने आग पकडने की वजह से बेटी चिल्लाते हुए बाहर निकली. इस आग के कारण सिलेंडर में जबरदस्त विस्पोट हुआ.
विस्पोट का आवाज सुनते ही परिसर के लोग तुरंत घटना स्थल पर पहुंचे. इस घटना की जानकारी ग्रा.पं. सदस्य यादव बागड़ते, प्यारु पठान, विनोद गजभिये ने तहसीलदार सचिव गोसावी तथा पुलिस को जानकारी दी. इस आग की वजह से सवा दो लाख का नुकसान हुआ है.

file pic

file pic

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.