कोंढाली
दुधाला ग्राम पंचायत की निर्वाचित सरपंच की बलि शौचालय ने ले ली. दो साल पहले निर्वाचित शोभा काकड़े के घर का शौचालय सरकारी जगह में होने के कारण उन्हें पद से हटा दिया गया. उपसरपंच किशोर रेवतकर को सरपंच का कार्यभार सौंपा गया है.
ग्राम पंचायत के सचिव राउत ने बताया कि सरपंच के घर में शौचालय पहले से ही था, मगर वह शौचालय सरकारी जगह पर था. इसलिए उनके खिलाफ कार्रवाई की गई और उन्हें सरपंच पद से हटा दिया गया. पूर्व सरपंच शोभा काकड़े चुनाव में किशोर रेवतकर गुट से चुनी गर्इं थी. सरपंच पद का आरक्षण पिछड़े वर्ग के लिए होने के कारण काकड़े सरपंच बनीं थी. मगर बाद में रेवतकर गुट को नजरअंदाज कर दूसरे गुट का वह साथ देने लगीं थी.

Representational Pic
LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY
LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY
गर्लफ्रेंड के महंगे शौक पूरे करने के लिए नाबालिग ने की चोरी...
नागपुर स्टेशन पर ‘ट्रेन वाला तस्कर’ गिरफ्तार! #nagpurnews #crime #taskar #latestnews
200 रुपये के छुट्टे पड़े भारी, लैपटॉप बैग लेकर फरार हुआ चालक.....
LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY







