Published On : Wed, Aug 13th, 2014

कोंढाली : बिजली खंडित न होती तो बच जाता सोहेल

Advertisement
गहरे नाले में डूबने से 17 वर्षीय स्कूली छात्र की मौत

कोंढाली

Shohel (Kondhali)
कोंढाली-काटोल मार्ग स्थित बहिरमबाबा मंदिर के पास से बहने वाले नाले में अपने चार साथियों के साथ तैरने गए एक 17 वर्षीय स्कूली छात्र की डूबने से मृत्यु हो गई. यह घटना आज 13 अगस्त की दोपहर तीन बजे घटी. उसके बाकी तीनों साथी सही सलामत हैं.
स्थानीय शनिचरा पेठ का सोहेल खान सरदार खान पठान (17) दोपहर बाद कम्प्यूटर क्लास गया था. मगर दोपहर ढाई बजे बिजली की आपूर्ति खंडित होने से सोहेल ने अपने शिक्षक से शाम की शिफ्ट में आने की अनुमति मांगी. अनुमति मिलने के बाद वह अपने चार मित्रों के साथ बहिरमबाबा मंदिर के पास से बहने वाले नाले में तैरने पहुंच गया. सिंचाई विभाग ने इस नाले को काफी गहरा कर दिया है. इसी गहरे पानी में चारों मित्र तैरने लगे. इसी बीच, सोहेल अचानक डूबने लगा. सोहेल को डूबता देख उसके तीनों मित्र भाग खड़े हुए.
Kondhali
घटना की खबर मिलते ही सोहेल के परिजन और अन्य लोग घटनास्थल पर पहुंचे. खबर पुलिस को भी दी गई. स्थानीय युवक अफसर हुसैन, दीपक नागोसे, विजय पैठ, गोलू शेख, गुड्डू शेख, नामदेव वालदे, पुरुषोत्तम नागोसे, आरिफ शेख और आरिफ पठान ने पानी में सोहेल की खोज शुरू की. करीब एक घंटे के प्रयास के बाद दस फुट गहरे पानी से सोहेल का शव बरामद किया गया. सोहेल अपने माता-पिता की इकलौती संतान था. इस घटना से जहां पठान परिवार गहरे सदमे में है, वहीं परिसर में शोक व्याप्त है.
Advertisement
नाबालिग छात्रा से किया दुष्कर्म .. #nagpurnews #crime #newsupdate

नाबालिग छात्रा से किया दुष्कर्म .. #nagpurnews #crime #newsupdate

कार का शीशा तोड़ 5 लाख चोरी; दिनदहाड़े बॅगलिफ्टिंग.. #nagpurnews #latestnews #crime

कार का शीशा तोड़ 5 लाख चोरी; दिनदहाड़े बॅगलिफ्टिंग.. #nagpurnews #latestnews #crime

GANGA-JAMUNA इलाके में युवक से चाकू की नोक पर 25 हजार की लूट.. #nagpurnews #Crime #LatestNews

GANGA-JAMUNA इलाके में युवक से चाकू की नोक पर 25 हजार की...

मोमिनपुरा में पुराने विवाद पर युवक पर जानलेवा हमला.. #nagpurnews #Crime #LatestNews

मोमिनपुरा में पुराने विवाद पर युवक पर जानलेवा हमला.. #nagpurnews #Crime #LatestNews

शादी नहीं होने के तनाव में युवक ने दी जान.. #nagpurnews #LatestNews #sucides

शादी नहीं होने के तनाव में युवक ने दी जान.. #nagpurnews #LatestNews...

विकास ठाकरे का 5 करोड़ मानहानि दावा; मार्मिक के लेख पर ठाकरे आक्रामक #nagpurnews  #latestnews

विकास ठाकरे का 5 करोड़ मानहानि दावा; मार्मिक के लेख पर ठाकरे...

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges