Published On : Tue, May 27th, 2014

कोंढाली : एसटी बस – बाइक की टक्कर में 1 मृत, 1 घायल

Advertisement

कोंढाली (नागपुर)

कोंढाली-घुबडी मार्ग पर रविवार की रात 8 बजे कोंढाली से 5 कि.मी दूर दोडकी परिसर में कोंढाली से बाइक क्रमांक एमएच 31, सी एक्स 0482 को काटोल डिपो की घुबडी-कोंढाली बस क्रमांक एमएच 12 ईएफ 6940 ने तेज रफतार में सामने से टक्कर में एक बाइक सवार की मौत हो गई और दूसरा घायल है. दुर्घटना में बाइक चालक राहुल चंद्रभान आष्टणकर (20, रामनगर कोंढाली) तथा शेख अन्सार शेख सफी (20, लेंडीपुरा कोंढाली) दोनों घायल हो गए थे. कोंढाली पुलिस ने उन्हें तत्काल कोंढाली प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया. अन्सार की हालत गंभीर थी.

अन्सार तथा राहुल को नागपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया जहां देर रात उपचार के दौरान अन्सार की मृत्यु हो गई. कोंढाली बाजार चौक में टी स्टॉल चलाने वाले शेख सफी के एकमात्र पुत्र अन्सार की मृत्यु से कोंढाली में शोक की लहर फैल गई. कोंढाली पुलिस ने बस चालक धनराज मोतीराम तायवाडे (44. पंचवटी काटोल) के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया. कोंढाली के पुलिस उपनिरिक्षक जितेश कानपुरे मामले की जांच कर रहे हैं.

Gold Rate
July 27 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 45,000 /-
Gold 22 KT ₹ 1,34,600 /-
Silver/Kg ₹ 2,25,900/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above
Representational Pic

Representational Pic

Advertisement
महाबलेश्वर में 3000mm पार बारिश! #Mahabaleshwar #Monsoon #HeavyRain #RainUpdate #MaharashtraNews

महाबलेश्वर में 3000mm पार बारिश! #Mahabaleshwar #Monsoon #HeavyRain #RainUpdate #MaharashtraNews

पहली बार सावंतवाड़ी में रुकी मंगलूरू एक्सप्रेस! #Express #Sindhudurg #TrainNews #RailwayNews #news

पहली बार सावंतवाड़ी में रुकी मंगलूरू एक्सप्रेस! #Express #Sindhudurg #TrainNews #RailwayNews #news

मंदिर प्रबंधन धर्माचार्यों को सौंपने की मांग #NarendraAcharya #RamMandir  #Ratnagiri #EducationNews

मंदिर प्रबंधन धर्माचार्यों को सौंपने की मांग #NarendraAcharya #RamMandir #Ratnagiri #EducationNews

प्रेम संबंध के विवाद में हुआ था खूनी संघर्ष #NagpurCrime #Crime #Police  #IllegalWeapon #Arrest

प्रेम संबंध के विवाद में हुआ था खूनी संघर्ष #NagpurCrime #Crime #Police...

अदरक के दाम गिरने से किसान परेशान #maharashtranews #newsupdate #kisan #latestnews

अदरक के दाम गिरने से किसान परेशान #maharashtranews #newsupdate #kisan #latestnews

हेलमेट अभियान के बीच उठे नए सवाल

हेलमेट अभियान के बीच उठे नए सवाल

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges