काटोल में किया गया शिवरुद्रभिषेक
अपंग विद्यालय में नोटबुक तथा ग्रामीण रूग्णालय में फल वितरण
आयोजन को एम.के. इंडिया का समर्थन
काटोल
शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे के जन्मदिन के अवसर पर 27 जुलाई को प्राचीन शिवमंदिर में शिवसेना की तरफ से शिवरूद्रभिषेक पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं के उपस्थिति में किया गया. साथ ही जन्मदिन के अवसर पर कटोल में विविध कार्यक्रम का आयोजन किया गया था. रविवार सुबह 9 बजे शिवरूद्रभिषेक को प्रारंभ हुआ.
इस दौरान पार्टी के स्थानिक विधानसभा संघटक रितेश हेलोंड़े, शहर प्रमुख दीपक रेवतकर, उपजिला प्रमुख पुरुषोत्तम धोटे, पूर्व उपजिला प्रमुख डॉ. संजय ढोकणे, पूर्व उपजिला प्रमुख प्रशांत मानकर, उपशहर प्रमुख माधव अनव्हाणे, गंगाधर वंजारी, विष्णु चंदनखेड़े, शांताराम डोईभोडे, संदीप तरटे, युवासेना प्रमुख खुशाल वंजारी, सुनील रेवतकार, देवीदास धांडे, मंगेश गान, संजय, कामडी आदि उपस्थित थे.
इस दौरान उद्धव ठाकरे की लंबी उम्र के लिए हवन किया गया. शिवसेना, युवासेना तथा विद्यार्थी सेना के पदाधिकारी व कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित थे. उपरांत आयोजित कार्यक्रम में स्थानिक गुरुवर्य अपंग व राजीव गांधी मतिमंद विद्यालय में नोटबूक व शालेय साहित्य का वितरण किया गया. साथ ही विद्यार्थियों को अल्पोहार दिया गया. स्थानिक ग्रामीण रूग्णालय में फल वितरण तथा जन्में हुए नवजात शिशु के माता-पीता को आर्थिक मदत की गई. कार्यक्रम के आयोजन के लिए एम.के.इंडिया का महत्वपूर्ण सहकार्य मिलने से उपस्थितों ने उनका आभार व्यक्त किया.
बच्चू कडू पर वानखड़े का पलटवार.. #maharashtranews #politicsnews #latestnews
कुस्तीगीर परिषद को हाईकोर्ट से झटका.. #maharashtranews #latestnews #wardha
पेपर लीक, बेरोजगारी पर सरकार घिरी ...#breakingnews #news #maharashtranews #vidarbha #nagpurnews
क्राइम ब्रांच ने वाहन चोरी के दो मामले सुलझाए ...#news #crimenews #latestnews...
क्राइम ब्रांच यूनिट-4 की कार्रवाई, तीन आरोपी गिरफ्तार #nagpurnews #crime #accusedarrest #latestnews
मोदी सरकार के दावों पर सवाल.. #maharashtranews #modi #latestnews #vaibhavnaik #sindhudurg









