Published On : Wed, Jul 23rd, 2014

काटोल : नगर परिषद कर्मचारी आठ दिनों से हड़ताल पर

Advertisement


काटोल

strike Nagar Parishad
नगर परिषद के कर्मचारियों द्वारा गत 8 दिनों से अपनी विविध मांगों को लेकर की जा रही हड़ताल को शासन द्वारा कोई भी तवज्जों न दिए जाने से हड़ताली कर्मचारियों में भारी असंतोष है. सन 2000 से दैनिक भोगी कर्मचारियों को नियमित करने, नगर परिषद के कर्मचारियों को शासन की तरफ से वेतन के साथ-साथ 90 प्रतिशत अनुदान दिए जाने तथा इस अनुदान को 100 प्रतिशत बढ़ाये जाए आदि मांगों को लेकर यह आंदोलन किया जा रहा है.

इस हड़ताल में संघटन के उपाध्यक्ष नितिन गौरीखेड़ी, राजेंद्र काले, अविनाश बरसे, ज्ञानेश्वर शेरकर साथ ही संघटन के अन्य पदाधिकारी कर्मचारी काम बंद आंदोलन में शामिल है. इस आंदोलन को न.प. उपाध्यक्ष राहुल देशमुख का भी समर्थन प्राप्त हुआ है. इतना ही नहीं माननीय अनिल देशमुख ने आंदोलन स्थल पर जा कर आंदोलनकारियों से भेंट की तथा उनकी मांगों का निवेदन संबंधित अधिकारीयों को दिया.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.