Published On : Tue, Mar 25th, 2014

कांग्रेस प्रत्याशी राजीव सातव ने हिंगोली से पर्चा भरा

Advertisement
कांग्रेस के अधिकृत उम्मीदवार के रूप में पर्चा दाखिल करते विधायक राजीव सातव अपने समर्थकों के साथ

कांग्रेस के अधिकृत उम्मीदवार के रूप में पर्चा दाखिल करते विधायक राजीव सातव अपने समर्थकों के साथ

उमरखेड़– कलमनूरी के विधायक और युवक कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव सातव ने आज कांग्रेस उम्मीदवार के रूप में हिंगोली लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से अपना पर्चा दाखिल कर दिया. वे कांग्रेस-राकांपा-मित्र दलों के साझा प्रत्याशी हैं. विधायक प्रदीप नाईक सहित विभिन्न पदाधिकारियों और गणमान्य लोगों की मौजूदगी में श्री सातव ने निर्वाचन अधिकारी नरेंद्र पोयाम को नामांकन पत्र सौंपा.

इसके बाद हुई एक सभा को महाराष्टÑ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विधायक माणिकराव ठाकरे ने संबोधित किया. इस मौके पर राज्य सरकार की मंत्री वर्षाताई गायकवाड़, विधायक विजय खड़से, विधायक माधवराव जलगांवकर, विधायक हरिभाऊ राठोड़, विधायक विक्रम काले, विधायक सतीश चव्हाण, विधायक बाबाजानी दुरानी, विधायक प्रदीप नाईक सहित कांग्रेस-राकांपा मोर्चा के अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे.

पर्चा दाखिल करते समय उमरखेड़ तालुका के पूर्व विधायक प्रकाश पाटिल देवसरकर, पूर्व नगराध्यक्ष राजूभैया जायसवाल, विधायक भाऊराव पाटिल गारेगांवकर, राकांपा के कार्याध्यक्ष भीमराव चंद्रवंशी, उमरखेड़ तालुका कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दत्तराव शिंदे, वसमत के विधायक जयप्रकाश दांडेगांवकर, शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नंदकिशोर अग्रवाल, जिला परिषद के पूर्व सभापति तातु देशमुख, राकांपा के तालुका अध्यक्ष उत्तम राठोड़, महागांव तालुका कांग्रेस अध्यक्ष  शिवाजी देशमुख, बाजार समिति के सभापति कृष्णा पाटिल देवसरकर, उपसभापति भैया नाईक सहित पंचायत समिति के सभापति, सदस्य, जि.प. सदस्य, नगराध्यक्ष, नगरसेवक, विभिन्न संस्थाओं के पदाधिकारी प्रमुख रूप से उपस्थित थे.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.