Published On : Mon, Jun 23rd, 2014

कलमेश्वर : सीमेंट की ईंट बनाने के कारखाने पर चोरों ने बोला धावा


कलमेश्वर

तालुका के गोंडखैरी क्षेत्र में चोरों ने सीमेंट की ईंट बनाने के कारखाने में धावा बोलकर 47 हजार के माल पर हाथ साफ कर दिया. चोरों ने कारखाने के बाजू में स्थित खेत से भी 32 हजार की कृषि-उपयोगी सामग्री चुरा ली.

कलमेश्वर पुलिस स्टेशन के तहत गोंडखैरी में नागपुर सदर निवासी सिद्धार्थ अनिल अग्रवाल का सीमेंट की ईंट बनाने का कारखाना है. 22 जून की रात साढ़े 7 बजे हमेशा की तरह कारखाना बंद कर चौकीदार मोनुसिंह राठोड भोजन करने गया. उसी का लाभ उठाकर चोरों ने 35 टिन की चादरें, लोहे की सलाखें, वेल्डिंग मशीन आदि करीब 47 हजार के माल पर हाथ साफ कर दिया. इसके बाद चोरों ने कारखाने के पड़ोस में स्थित प्रकाश कवडूजी आगलावे के खेत में घुसकर कृषि के काम में आनेवाले सामान पर हाथ साफ कर लिया. कलमेश्वर पुलिस ने दोनों मामलों में शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

representational Pic

representational Pic

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges

Gold Rate
June 04- 2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 156,400 /-
Gold 22 KT ₹ 1,45,100 /-
Silver/Kg ₹ 2,60,900/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above