कलमेश्वर : कृष्णा गावंडे उपाध्यक्ष
शिवसेना की विद्या श्रोते कलमेश्वर की नई नगराध्यक्ष होंगी जबकि भाजपा के कृष्णा गावंडे नए उपाध्यक्ष. दोनों पदों के लिए आज 6 अगस्त को वोट डाले गए.

कृष्णा गावंडे उपाध्यक्ष
नगर परिषद के सभागृह में हुए चुनाव में शिवसेना-भाजपा युती ने जहां विद्या श्रोते को मैदान में उतारा था वहीं उनके विरोध में भाजपा की बागी और विपक्ष की समर्थित उम्मीदवार शीतल सातपुते थीं. विद्या श्रोते 9 वोट लेकर चुनाव जीत गर्इं. शीतल सातपुते को 8 वोट मिले. 17 सदस्यीय नगर परिषद में भाजपा के 8, शिवसेना के 5, कांग्रेस के 3 और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी का 1 नगरसेवक है. इसमें भाजपा की 3 और सेना की 2 महिला नगरसेवक विपक्ष के साथ जा मिलीं थी. बावजूद इसके शिवसेना की विद्या श्रोते को जिताने में युती को सफलता मिली. निर्वाचन अधिकारी के रूप में मौदा के उपविभागीय अधिकारी के कामकाज देखा.
ज्ञात हो कि कलमेश्वर नगरपरिषद में शिवसेना का नगराध्यक्ष पद हासिल करने के लिए जिला शिवसेना उपप्रमुख व् सावनेर विधानसभा प्रमुख अशोक भाऊ झिंगरे ने अहम भूमिका निभाई.
उल्लेखनीय यह है कि में रामटेक में आशीष जैस्वाल के नेतृत्व में रामटेक नगरपरिषद के दोनों प्रमुख पदो पर कब्ज़ा हुआ तो वही कलमेश्वर नगरपरिषद में शिवसेना को अध्यक्ष पद दिलवाकर झिंगरे ने अपनी मजबूत पकड़ का एहसास करवा दिया है.
युती की जीत पर भाजपा के जिला अध्यक्ष डॉ. राजीव पोतदार, रमेशभाऊ अढाऊ, प्रकाश वरुलकर, सुरेश लंगडे, माणिक चांदुरकर, पूर्व नगराध्यक्ष अशोक धुलंदर, धनश्याम मक्कासरे, प्रमोद कोल्हे, रमणिक चव्हाण, मीनाताई तायवाडे, साहेबराव तिडके, रणधीर सोनुने, मनोहर राउत, मंगेश केशरवाणी, सचिन रघुवंशी आदि ने अध्यक्ष, उपाध्यक्ष का अभिनंदन किया है.
पाचपावली में अवैध कत्लखाने का पर्दाफाश #NagpurNews #Panchpaoli #PoliceAction #CrimeNews #newsupdate
पेपर लीक पर सख्त कानून, ठाकरे बंधुओं पर तंज #Bawankule #NagpurNews #PoliticalNews...
नागपुर के एमआईडीसी थाना क्षेत्र में मोबाइल दुकान में चोरी #nagpurnews #crimenews...
हुड़केश्वर पुलिस की कस्टडी से कुख्यात चोर फरार #nagpurnews #crimenews #accused #newsupdate
नागपुर में दिव्यांगजनों को मिला नया सहारा #HyundaiMobisIndia #DisabilitySupport #NGO #NagpurNews
उद्धव ठाकरे के जन्मदिन पर नागपुर में भव्य महाआरती #UddhavThackeray #nagpurnews #news...





