Published On : Fri, Jun 27th, 2014

कलमेश्वर में 6 माह से बंद है वाहन चालक लाइसेंस शिविर

Advertisement


जिले के बाकी तालुका मुख्यालयों में लगते हैं शिविर


कलमेश्वर

Scan1महाराष्ट्र राज्य वाहतूक परिवहन विभाग की ओर से नागपुर जिले के तालुका मुख्यालयों में हर माह वाहन चालक लाइसेंस शिविर आयोजित किया जाता है. मगर पिछले 6 माह से कलमेश्वर में यह शिविर बंद है. इससे नागरिकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. राजीव पोतदार ने यह शिविर फिर से शुरू करने की मांग की है.

दस साल से हो रहे थे आयोजित
जिले के नागरिकों को फिलहाल वाहन चालक लाइसेंस बनाने के लिए नागपुर जाना पड़ता है. इससे समय, ऊर्जा और पैसों का अपव्यय होता है. राज्य सरकार के वाहतूक परिवहन विभाग की ओर से पिछले 10 सालों से तालुका मुख्यालयों में ये शिविर आयोजित किए जाते रहे हैं. इन शिविरों में लर्निंग लाइसेंस, स्थायी लाइसेंस, वाहनों की जांच, नई गाड़ियों का रजिस्ट्रेशन आदि किया जाता था. नागरिक भी इस सुविधा का भरपूर लाभ उठाते थे. इससे सरकार को भी भारी राजस्व की प्राप्ति होती थी. बताया जाता है कि नागपुर जिले में अभी भी काटोल, सावनेर, उमरेड, नरखेड़, बुटीबोरी में इस तरह के शिविर आयोजित किए जा रहे हैं. फिर कलमेश्वर के साथ ही यह अन्याय क्यों किया जा रहा है?

महिलाओं को सर्वाधिक परेशानी
आजकल महिलाओं का वाहन चलाना बहुत अधिक बढ़ गया है. शिविर होने से उन्हें लाइसेंस बनाने में काफी सहूलियत होती थी. कलमेश्वर में होने वाला शिविर बंद होने से अब लाइसेंस बनाने के लिए नागपुर तक दौड़ लगानी पड़ती है, जो किसी भी रूप में फायदे का सौदा नहीं होता. डॉ. पोतदार ने शिविर फिर से आरंभ करने की मांग की है.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.