Published On : Sat, Jul 5th, 2014

कलमेश्वर : अज्ञात वाहन ने दुपहिया को मारी टक्कर ;1 की मौत 2 जख्मी

Advertisement


कलमेश्वर 

कलमेश्वर तालुका के मोहपा खुमारी मार्ग पर अज्ञात वाहन ने दुपहिया को टक्कर मार दि. हादसे में दुपहिया सवार 3 में से 1 की मौत तथा 2 जख्मी होने की घटना 3 जुलाई की रात 9:30 बजे के करीब घटी.

कलमेश्वर तालुका के मोहपा के समीप के खुमारी निवासी विठ्ठल दैने (45), राजु लोणारे (34), शेषराव झाडे (38) 3 जुलाई को अपने दुपहिया क्र. एमएच 40 जी 1004 से मोहपा से की खुमारी की तरफ वापस जा रहे थे. इसी दौरान गलबर्डी के समीप एक अज्ञात वाहन ने दुपहिया को टक्कर मारी इसमें राजु लोणारे की मौके पर ही मौत हो गई. वहिं विठ्ठल दैने व शेषराव झाडे जख्मी हुए है.

Gold Rate
Aug 27 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 60,000 /-
Gold 22 KT ₹ 1,48,500 /-
Silver/Kg ₹ 2,41,500/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

घटना की जानकारी मिलते ही कलमेश्वर पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जख्मियों को उपचार के लिए मेयो रुग्णालय नागपुर में दाखिल किया. मृतक राजू लोणारे का पोस्टमार्टम होने के बाद उसका शव खुमारी गांव ले जाया गया. बेटे की मौत की खबर सुनते ही सदमे से मृतक के पिता मारोतराव लोणारे की भी मौत हो गई. इस वजह से खुमारी गांव में शोक का वातावरण बना हुआ है. इस घटना की आगे की जांच कलमेश्वर पुलिस थानेदार संजय जोगदड के मार्गदर्शन में ए.एस.आय. चेके व हेड कॉन्स्टेबल किशोर गांजरे कर रहे है.

Representational Pic

Representational Pic

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges

Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.