Published On : Thu, Sep 11th, 2014

कन्हान : सिकलसेल से युवती की मृत्यु

Advertisement

 

Ashwini Deshbhratar

अश्विनी प्रदीप देशभ्रतार


कन्हान (नागपुर)

गोड़ेगांव (कोयला खदान) निवासी तथा धर्मराज विद्यालय की छात्रा अश्विनी प्रदीप देशभ्रतार (16) की आज सिकलसेल से मृत्यु हुई.

जानकारी के अनुसार अश्विनी कन्हान के धर्मराज विद्यालय में 11 वी कक्षा की शिक्षा प्राप्त कर रही थी. अश्विनी को सिकलसेल बीमारी थी. गत कुछ दिनों से अश्विनी को मेडिकल कॉलेज नागपुर में भरती किया गया था. लेकिन अश्विनी ने उपचार सही तरीके से होने नहीं दिया. शरीर में खून तैयार होने का प्रमाण काफी कम होने से आज मेडिकल कॉलेज नागपुर में उसकी मृत्यु हो गई. अश्विनी देशभ्रतार की मौत डेंगू से होने की अफवाह कन्हान और गोंड़ेगाव में फ़ैल ने से गांव में खलबली मच गई. इस संदर्भ में यहां के प्राथमिक आरोग्य केंद्र के वैद्यकीय अधिकारी डॉ. आनंद गजभिये से संपर्क करने पर, अश्विनी की मौत सिकलसेल से हुई है नागरिक अफवाओं पर विश्वास ना करे ऐसा आनंद गजभिये ने बताया.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.