गडचिरोली – चंद्रपुर जिले के ब्रह्मपुरी तहसील के खेड में आयोजित चैतन्य सत्संग सेवा मंडल की और से आयोजित कार्यक्रम में छह व्यक्तियों को एकात्मता पुरस्कार से सम्मानित किया गया।सम्मानित होनेवालों में आरमोरी के महात्मा फुले समता परिषद के जिलाध्यक्ष तथा आरमोरी के पूर्व विधायक हरिराम वरखडे, नाट्य कलावंत गणपत वडपल्लिवार, आदिवासी सेवक सुधीर भातकुलकर, डॉ. नन्नावरे, भाग्यवान खोब्रागड़े व विवेक घाटुरकर का समावेश है। खेड में आत्मज्ञानी एकनाथी भागवत सप्ताह का प्रवचनकार श्रावण ढोंगे गुरूजी ने आयोजन किया था। समापन कार्यक्रम में नाट्य क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने संबंध पुर्व विधायक हरिराम वरखडे, राज्य पुरस्कृत नाट्य कलावंत गणपत वडपल्लिवार, शिक्षण क्षेत्र के आदिवासी सेवक भाग्यवान खोब्रागड़े, प्राचार्य डॉ. जगनाडे, लक्ष्मण कापकर व साहित्य प्रकाशन के उत्कृष्ट कार्य संबंध में विवेक घाटुरकर को सम्मानित किया गया। इस दौरान संस्था के अध्यक्ष उत्तम उरकुडे, संस्था के सचिव ढोंगे पदाधिकारी बड़ी संख्या में उपसस्थित थे। इस समय मान्यवरों ने सम्मानप्राप्त व्यक्तियों के कार्य का गौरव अपने भाषण से किया। इस कार्यक्रम में नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
नाबालिग छात्रा से किया दुष्कर्म .. #nagpurnews #crime #newsupdate
कार का शीशा तोड़ 5 लाख चोरी; दिनदहाड़े बॅगलिफ्टिंग.. #nagpurnews #latestnews #crime
GANGA-JAMUNA इलाके में युवक से चाकू की नोक पर 25 हजार की...
मोमिनपुरा में पुराने विवाद पर युवक पर जानलेवा हमला.. #nagpurnews #Crime #LatestNews
शादी नहीं होने के तनाव में युवक ने दी जान.. #nagpurnews #LatestNews...
विकास ठाकरे का 5 करोड़ मानहानि दावा; मार्मिक के लेख पर ठाकरे...






