Published On : Thu, Sep 4th, 2014

उमरखेड़ : सब मिल-बैठकर कोई शांतिपूर्ण हल निकालें

Advertisement


शांति समिति के सदस्य इनायतुल्लाह खान की अपील

उमरखेड़ (यवतमाल)

शहर की शांति समिति के सदस्य जनाब इनायतुल्लाह खान ने कहा है कि दोनों समुदायों के प्रमुख लोगों को एकत्र बैठकर विचारमंथन करना चाहिए और कोई सर्वमान्य हल निकाला जाना चाहिए, ताकि बार-बार शहर में होने वाले तनाव और अशांति से मुक्ति मिल सके.

मक्का मस्जिद के सचिव शेख महमूद शेख फत्तू द्वारा बुलाई गई पत्र परिषद में वे बोल रहे थे. उन्होंने कहा कि घटना उनके घर के पास ही हुई. जुलूस के उनके घर के पास पहुंचने के थोड़ी देर बाद ही अचानक बिजली गोल हो गई और माहौल बिगड़ गया. वे वहीं खड़े लोगों को शांत करने का प्रयास कर रहे थे. इसी बीच पथराव शुरू हो गया. पहला पत्थर उन्हें ही लगा. एक पत्थर एक पुलिस कर्मी को लगा और वह रक्तरंजित हो गया. हमारे लोगों ने उनका प्राथमिक उपचार किया, मगर खून बहना बंद नहीं होने के कारण उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया.

Gold Rate
July 07 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 44,100 /-
Gold 22 KT ₹ 1,34,400 /-
Silver/Kg ₹ 2,29,200/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

इनायतुल्लाह खान ने कहा कि मैं एक जिम्मेदार नागरिक और शांति समिति का सदस्य होने के नाते वहां उपस्थित होकर लोगों को समझाने का प्रयास कर रहा था, मगर पुलिस ने मेरे खिलाफ ही मामला दर्ज कर लिया. उन्होंने कहा कि वे शुरू से आखिर तक थानेदार के साथ थे और वे सब जानते हैं कि मैं वहां क्या कर रहा था. खान ने कहा कि वे इस अन्याय के खिलाफ अदालत का दरवाजा खटखटाएंगे.

इस अवसर पर पूर्व नगरसेवक सिद्दीक कुरैशी, अब्दुल गनी शाह, सगीर अहमद, सलीमभाई बांगड़ीवाले, रिफत अंसारी, नगरसेवक साजिदुल्लाह जहांगीरदार, एजाज अहमद आदि उपस्थित थे.

Advertisement
file pic

file pic

Advertisement
रेवराल ग्रामपंचायत उपसरंपच ने सरपंच पर लगाया घोटाले का आरोप ?

रेवराल ग्रामपंचायत उपसरंपच ने सरपंच पर लगाया घोटाले का आरोप ?

LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY

LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY

LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY

LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY

NAGPUR TODAY |TOP - 10 NEWS | 7 JULY 2026 #newsupdate #maharashtranews #nagpurnews #top

NAGPUR TODAY |TOP - 10 NEWS | 7 JULY 2026 #newsupdate #maharashtranews...

"इंस्टाग्राम फ्रेंडशिप बनी खूनी टकराव की वजह...

"इंस्टाग्राम फ्रेंडशिप बनी खूनी टकराव की वजह...

सराफा दुकान से 12.75 लाख के सोने के आभूषण चोरी, महिला के खिलाफ मामला दर्ज

सराफा दुकान से 12.75 लाख के सोने के आभूषण चोरी, महिला के...

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges