Published On : Sat, May 24th, 2014

उमरखेड़ : बुआई सिर पर, मगर मुआवजे का पता नहीं

Advertisement


सांसद सातव से बकाया दिलाने में मदद करने की किसानों की मांग


उमरखेड़

तीन माह पहले उमरखेड़ तालुका में भारी पैमाने पर हुई ओलावृष्टि से किसानों की रबी की 60 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में फैली गेहूं, चना और अन्य फसलों का भारी नुकसान हुआ था. उस वक्त किसानों को आर्थिक सहायता देने की बात की गई थी, लेकिन किसानों को अब तक सानुग्रह राशि नहीं मिली है. अब खरीफ का मौसम सिर पर आ गया है. ऐसे में किसानों की मांग है कि उनके नवनिर्वाचित सांसद राजीव सातव आपदाग्रस्त किसानों की कोई 4 करोड़ बकाया राशि दिलाने में उनकी मदद करें. सातव को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और उपाध्यक्ष राहुल गांधी के अत्यंत करीब माना जाता है.

28 फरवरी से 22 मार्च तक हर दो दिन के अंतराल में तूफानी बारिश और ओलावृष्टि होने से गेहूं, चना का भारी नुकसान हुआ था. उससे पहले इस इलाके में हुई बारिश ने पिछले 50 सालों का रिकॉर्ड तोड़ दिया था. उस समय भी किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ा था. सत्ताधारी दल और विपक्ष के अनेक नेताओं ने विधानसभा तक में इस संबंध में आवाज उठाई और मुआवजे की मांग की थी. सरकार ने आश्वासन भी दिया था, लेकिन मुआवजा अब तक पूरा नहीं मिल पाया है. विदर्भ-मराठवाड़ा की सीमा पर बसे उमरखेड़ तालुका के किसानों को अब सूझ नहीं रहा है कि वे ऐसे में करें तो क्या करें. हताश किसानों की उम्मीदें अब उनके सांसद राजीव सातव पर केंद्रित हो गई हैं. उनकी मांग है कि वे राज्य सरकार की तिजोरी से 4 करोड़ की बकाया राशि किसानों को दिला दें. राजस्व विभाग द्वारा अब तक राशि बैंकों में जमा नहीं किए जाने के कारण किसानों को सहायता नहीं मिल पा रही है.

Gold Rate
July 08 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 44,200 /-
Gold 22 KT ₹ 1,33,800 /-
Silver/Kg ₹ 2,26,200/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above
File Pic

File Pic

Advertisement
5 मिनट का लोन बना ब्लैकमेलिंग का जाल #nagpurnews #crime #blackmail #fraud #playstore #application

5 मिनट का लोन बना ब्लैकमेलिंग का जाल #nagpurnews #crime #blackmail #fraud...

ओडिशा से नागपुर तक गांजा तस्करी का नेटवर्क बेनकाब ...#newsupdate #nagpurnews #breakingnews

ओडिशा से नागपुर तक गांजा तस्करी का नेटवर्क बेनकाब ...#newsupdate #nagpurnews #breakingnews

स्मार्ट मीटर हटाकर कार्यालय पहुंचे उपभोक्ता #smartmeterscam #electricity #bills #maharashtranews

स्मार्ट मीटर हटाकर कार्यालय पहुंचे उपभोक्ता #smartmeterscam #electricity #bills #maharashtranews

सोशल मीडिया पर नोटों की नुमाइश पड़ी भारी! #nagpurnews #crime #stolen #cash #newsupdate #socialmedia

सोशल मीडिया पर नोटों की नुमाइश पड़ी भारी! #nagpurnews #crime #stolen #cash...

NAGPUR TODAY | TOP - 10 NEWS | 8 JULY 2026  #latestnews #newsupdate #topnews #top10 #maharashtranews

NAGPUR TODAY | TOP - 10 NEWS | 8 JULY 2026 #latestnews...

ऑटो चालक निकला शातिर लुटेरा! #nagpurnews #crime #loot #autorikshaw #accusedarrested

ऑटो चालक निकला शातिर लुटेरा! #nagpurnews #crime #loot #autorikshaw #accusedarrested

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges