उमरखेड़

उमरखेड़ नगर परिषद के सभी डेढ़ सौ कर्मचारी हड़ताल पर हैं, जिससे शहर में गंदगी फैल गई है. जगह-जगह कचरे के ढीग लग गए हैं. कामकाज ठप पड़े हैं. कर्मचारी नगर परिषद कार्यालय के सामने 15 जुलाई से शामियाना तानकर बैठे हैं.
कर्मचारियों की हड़ताल से गंदगी तो फैली ही है, पानी की समस्या भी पैदा हो गई है. पानी के लिए लोगों को दर-दर भटकना पड़ रहा है. शहर में बीमारियां फैलने का खतरा पैदा हो गया है.
कर्मचारी जिन मांगों को लेकर अनशन पर हंैं उनमें नगरपालिका/नगरपंचायतों के कर्मचारियों और सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वेतन सरकारी कर्मचारियों की तरह देने, राज्य की सभी नगरपालिका/नगर पंचायतों में 27.3.2000 के पहले से कार्यरत सभी रोजंदारी और ठेका, अनियमित और अस्थायी मानधन पर नियुक्त कर्मचारियों को बिना शर्त स्थायी करने, साथ ही 10.3.93 से पहले के स्थायी रोजंदारी कर्मचारियों को अनुकंपाधारकों और अन्य सरकारी सेवा का लाभ देने, नगरपालिका के अनुकंपाधारक कर्मचारियों की नियुक्ति के लिए स्थायी-अस्थायी पदों की शर्त के बगैर तत्काल नियुक्ति करने सहित अन्य मांगें शामिल हैं. कर्मचारी कुल 19 मांगों को लेकर हड़ताल पर हैं.
LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY
नाबालिग छात्रा से किया दुष्कर्म .. #nagpurnews #crime #newsupdate
कार का शीशा तोड़ 5 लाख चोरी; दिनदहाड़े बॅगलिफ्टिंग.. #nagpurnews #latestnews #crime
GANGA-JAMUNA इलाके में युवक से चाकू की नोक पर 25 हजार की...
मोमिनपुरा में पुराने विवाद पर युवक पर जानलेवा हमला.. #nagpurnews #Crime #LatestNews
शादी नहीं होने के तनाव में युवक ने दी जान.. #nagpurnews #LatestNews...







