Published On : Sat, Jun 28th, 2014

उमरखेड़ कृषि समिति के सचिव वानखेड़े को दी गई भावभीनी विदाई

Advertisement


उमरखेड़

unnamed
कृषि उत्पन्न बाजार समिति के सचिव टी. एम. वानखेड़े का कार्यकाल पूरा होने पर समिति के सभी संचालक मंडल और कार्यालयीन कर्मचारियों की ओर से एक समारोह में उन्हें भावभीनी विदाई दी गई.

बाजार समिति के सभापति कृष्णा पाटिल देवसरकर ने इस मौके पर कहा कि बाजार समिति के सचिव पद से निवृत्त होनेवाले टी. एम. वानखेड़े समिति के हित में 35 वर्षों तक काम करते रहे. उनके कार्य हमेशा कर्मचारियों और संचालकों के बीच याद रखे जाएंगे.

संचालक और कर्मचारियों की ओर से वानखेड़े का शाल-श्रीफल देकर सत्कार किया गया. इस अवसर पर सभापति देवसरकर, उपसभापति भैया साहब नाइक, संचालक प्रवीण मिराशे, बबनराव कदम, माधवराव कलाने, गोविंदराव वानखेड़े, विनायक कदम, संदीप पाटिल, विश्वनाथ कानडे, शेषराव राठोड, शिवाजी शिंदे, भीमराव कालबांडे, रामराव नरवाड़े, उदय मामीड़वार, राजेश सूर्यवंशी, पंजाब वानखेड़े, सहायक निबंधक नाईक, राष्ट्रवादी कांग्रेस युवक विधानसभा अध्यक्ष बालाजी वानखेड़े, कर्मचारी वसंत भोयर, अशोक कनवाडे, एन. एस. चव्हाण, सुधीर शिंदे, आ. द. जगताप बारसे, कानकाटे, खेदारे, शेख इलियास, प्रवीण देवसरकर सहित भारी संख्या में लोग उपस्थित थे.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.