Published On : Fri, Jul 11th, 2014

उमरखेड़ : किसानों का साढ़े 10 लाख रुपया लेकर 6 व्यापारी फरार

Advertisement


6 माह तक माल लेकर बेचते रहे, मामला दर्ज


उमरखेड़

तालुका के ग्राम खरुस (बु) के किसानों का माल बेचकर और पूरी की पूरी राशि दबाकर 6 व्यापारी शहर छोड़कर कहीं भाग गए हैं. इन व्यापारियों पर गांव के 4 किसानों का करीब साढ़े 10 लाख रुपया बकाया है और पिछले 6 माह से वे लोग किसानों को रुपया देने में आनाकानी कर रहे थे. उमरखेड़ पुलिस ने एक मुख्याध्यापक सहित 6 व्यापारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है.

सोयाबीन, चना दिया था बेचने को
खरुस (बु) के किसान मारोतराव आपाजी वानखेड़े, प्रकाश आबाजी वानखेड़े, प्रकाश किसनराव वानखेड़े और उत्तमराव मोतीराम पाटिल ने हमेशा की तरह इन व्यापारियों पर विश्वास जताते हुए अक्तूबर से मार्च के बीच 960 क्विंटल सोयाबीन और 140 क्विंटल चना बेचने के लिए दिया. इन व्यापारियों में सागर बलदवा और सुभाष गोपीलाल बलदवा उमरखेड़ निवासी, सत्यनारायण दरक और आशीष दरक आष्टी निवासी, रमेश वानखेड़े और बालाजी सूर्यवंशी खरुस (बु) निवासी शामिल थे. इस माल की कीमत 10 लाख 35 हजार 818 रुपए होती है. इन व्यापारियों में से केवल सागर बलदवा ही बाजार समिति के पंजीकृत लाइसेंसी खरीददार हैं.

Gold Rate
June 09 2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 152,700 /-
Gold 22 KT ₹ 1,41,600 /-
Silver/Kg ₹ 2,43,900/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

बाजार समिति के सचिव ने दर्ज कराई शिकायत
कृषि माल बेचकर 6 माह से अधिक होने के बावजूद ये व्यापारी किसानों का पैसा देने में टालमटोल कर रहे थे. इस बीच सभी व्यापारी शहर छोड़कर फरार हो गए. किसानों को जब यह जानकारी मिली तो वे बाजार समिति के पास पहुंचे. इस मामले में कृषि उत्पन्न बाजार समिति के निरीक्षक आ. द. जगताप ने जांच की और रिपोर्ट समिति के सचिव अशोक कनवाले को सौंप दी. कनवाले ने 11 जुलाई को पुलिस में विधिवत शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने मामला दर्ज किया है और व्यापारियों की खोज में लगी है.

लाइसेंसधारी व्यापारियों से ही व्यवहार करें : कनवाले
इस बीच बाजार समिति के प्रभारी सचिव कनवाले ने कहा है कि किसानों को बाजार समिति के लाइसेंसधारीव्यापारियों से ही व्यवहार करना चाहिए. साथ ही माल बेचने के बाद तुरंत उसका भुगतान हासिल कर लेना चाहिए.

Representational Pic

Representational Pic

Advertisement
नाबालिग छात्रा से किया दुष्कर्म .. #nagpurnews #crime #newsupdate

नाबालिग छात्रा से किया दुष्कर्म .. #nagpurnews #crime #newsupdate

कार का शीशा तोड़ 5 लाख चोरी; दिनदहाड़े बॅगलिफ्टिंग.. #nagpurnews #latestnews #crime

कार का शीशा तोड़ 5 लाख चोरी; दिनदहाड़े बॅगलिफ्टिंग.. #nagpurnews #latestnews #crime

GANGA-JAMUNA इलाके में युवक से चाकू की नोक पर 25 हजार की लूट.. #nagpurnews #Crime #LatestNews

GANGA-JAMUNA इलाके में युवक से चाकू की नोक पर 25 हजार की...

मोमिनपुरा में पुराने विवाद पर युवक पर जानलेवा हमला.. #nagpurnews #Crime #LatestNews

मोमिनपुरा में पुराने विवाद पर युवक पर जानलेवा हमला.. #nagpurnews #Crime #LatestNews

शादी नहीं होने के तनाव में युवक ने दी जान.. #nagpurnews #LatestNews #sucides

शादी नहीं होने के तनाव में युवक ने दी जान.. #nagpurnews #LatestNews...

विकास ठाकरे का 5 करोड़ मानहानि दावा; मार्मिक के लेख पर ठाकरे आक्रामक #nagpurnews  #latestnews

विकास ठाकरे का 5 करोड़ मानहानि दावा; मार्मिक के लेख पर ठाकरे...

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges