Published On : Fri, Aug 15th, 2014

उमरखेड़ : उत्साह से मना स्वतंत्रता दिवस

Advertisement


उमरखेड़

68 वां स्वतंत्रता दिवस यहां बड़े ही उत्साह के साथ मनाया गया. इस अवसर पर तहसील कार्यालय में सुबह 9 बजकर 05 मिनट पर मुख्य सरकारी कार्यक्रम हुआ, जहां उपविभागीय अधिकारी राजेश पारनाईक ने ध्वजारोहण किया. स्कूल के विद्यार्थियों ने जहां एक सुर, एक ताल में राष्ट्रगीत पेश किया वहीं पुलिस उपनिरीक्षक सूरज बोंडे के नेतृत्व में पुलिस दल ने उपविभागीय अधिकारी को सलामी दी.

ध्वजारोहण कार्यक्रम में तहसीलदार सचिन शेजल, विधायक विजयराव खडसे, पंचायत समिति की सभापति श्रीमती आशाताई शिंगणकर, नगराध्यक्ष श्रीमती उषा आलट, स्वतंत्रता संग्राम सैनिक, खंड विकास अधिकारी, प्रतिष्ठित नागरिक, नगर परिषद सदस्य, पंचायत समिति सदस्य, विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी आदि उपस्थित थे.
मुख्य सरकारी कार्यक्रम से पूर्व शहर के विभिन्न स्थानों पर ध्वजारोहण कर राष्ट्रध्वज को सलामी दी गई. गांधी चौक, नगर परिषद, पंचायत समिति, तालुका कृषि कार्यालय, लोकनिर्माण विभाग, उप सूचना कार्यालय के अलावा अनेक सरकारी-अर्धसरकारी कार्यालयों, संस्थाओं और स्कूल-कॉलेजों में भी उत्साह के साथ ध्वजारोहण किया गया.

file pic

file pic

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.