Published On : Wed, Jul 30th, 2014

उमरखेड : 31 जुलाई को धनगर समुदाय का धिक्कार मोर्चा

Advertisement

उमरखेड

धनगर समुदाय को अनुसूचित जनजाति की सुविधाएं देने में राज्य सरकार द्वारा कथित रूप से टालमटोल करने के विरोध में उमरखेड व महागांव तालुका धनगर आरक्षण संघर्ष समिति की ओर से कल 31 जुलाई को धिक्कार मोर्चा निकाला जाएगा. मोर्चा उपविभागीय कार्यालय पर ले जाया जाएगा. इसके साथ ही शहर के संजय गांधी चौक पर रास्ता रोको आंदोलन भी किया जाएगा. मोर्चा धनगर आरक्षण संघर्ष समिति के अध्यक्ष यादवराव मरवले के नेतृत्व में स्थानीय कृषि उत्पन्न बाजार समिति से सुबह 11 बजे निकलेगा.

महाराष्ट्र सरकार द्वारा धनगर समुदाय को अनुसूचित जनजाति की सिफारिशें लागू करने में किए जा रहे विलंब के विरोध में राज्य के धनगर समाज के लोगों ने 15 से 21 जुलाई 2014 तक पंढरपुर से बारामती तक संघर्ष पदयात्रा निकाली थी. इसके बाद महाराष्ट्र राज्य धनगर आरक्षण कृति समिति के साथ 26 जुलाई को हुई चर्चा में भी सरकार की समयकाटू नीति ही दिखाई दी. इसी के बाद धिक्कार मोर्चे का आयोजन किया गया. मोर्चा में समाज के सभी लोगों से शामिल होने का आवाहन यादवराव मरवले के अलावा बलवंतराव नाईक, आनंदराव चिकाने, राजू कवाने, अधि. बालासाहब नाईक, त्र्यंबकराव टेकाड़े, विलास कवाने, रामराव जामकर, रोहिदास पाटे ने किया है.

Representational Pic

Representational Pic

Gold Rate
July 23 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 45,900 /-
Gold 22 KT ₹ 1,35,400 /-
Silver/Kg ₹ 2,27,000/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above
Advertisement
RSS मुख्यालय को लेकर X पर भ्रामक पोस्ट करने का आरोप #vidarbhanews #nagpur #nagpurnews #news

RSS मुख्यालय को लेकर X पर भ्रामक पोस्ट करने का आरोप #vidarbhanews...

फसल बीमा पर किसानों में बढ़ा आक्रोश #CropInsurance #FasalBima #Kisan #FarmerProtest #Maharashtra

फसल बीमा पर किसानों में बढ़ा आक्रोश #CropInsurance #FasalBima #Kisan #FarmerProtest #Maharashtra

छात्र आंदोलन के आगे सरकार झुकी: धानोरकर #PratibhaDhanorkar #StudentProtest #MaharashtraNews

छात्र आंदोलन के आगे सरकार झुकी: धानोरकर #PratibhaDhanorkar #StudentProtest #MaharashtraNews

छात्र आंदोलन पर केंद्र सरकार पर सवाल #HaribhauRathod #fadnavis  #StudentProtest #MaharashtraNews

छात्र आंदोलन पर केंद्र सरकार पर सवाल #HaribhauRathod #fadnavis #StudentProtest #MaharashtraNews

आषाढ़ी एकादशी पर निकली भव्य पारंपरिक दिंडी #maharashtranews #ratnagiri #newsupdate #maharashtra

आषाढ़ी एकादशी पर निकली भव्य पारंपरिक दिंडी #maharashtranews #ratnagiri #newsupdate #maharashtra

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर आव्हाड की प्रतिक्रिया #maharashtranews #vidarbhanews #newsupdate

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर आव्हाड की प्रतिक्रिया #maharashtranews #vidarbhanews #newsupdate

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges