Published On : Tue, Jul 8th, 2014

आमगांव : 500 रूपए के 34 जाली नोट जब्त

Advertisement


सवांदाता / (यशवंत मानकर)

आमगांव

 

500 Duplicate Notes
जाली नोट का इस्तेमाल करनेवाले दो लोगों को पुलिस ने 5 जुलाई को चावडी बाजार में गिरफ्तार किया था. आज इन आरोपियों के घर जांच करने पर पुलिस ने 500 रूपए की 34 नोट जब्त की है.

आमगांव पुलिस ने जाली नोट का इस्तेमाल करनेवाले दो लोगों को आमगांव में गिरफ्तार किया था. आरोपी आमगांव निवासी प्रह्लादकुमार सुरेश प्रसाद दुबे (50) तथा नविन कृष्ण कुमार असाटी (26) को गिरफ्तार करके पुलिस ने 17 हजार 500 रूपए की जाली नोट जब्त किया था. पुलिस ने आरोपिओं के खिलाफ भादवी 489 ब, 489 क, 120ब, व पह्लाद कुमार दुबे की ओर से पुलिस हिरासत में आत्महत्या का प्रयास करने पर उसके खिलाफ 309 के तहत मामला दर्ज किया था. इस प्रकरण में 6 जुलाई को दिवानी न्यायलय ने आरोपीयों को पांच दिन का पीसीआर दिया था.

Advertisement

इस प्रकरण में पुलिस ने जांच करके आरोपी प्रह्लाद कुमार दुबे के घर से 500 रूपए की 34 जाली नोट जब्त की साथ ही नविन कुमार असाटी के निवास की जांच की.

इस प्रकरण में आरोपियोंकी तरफ से अधिक जानकारी निकालने में पुलिस विभाग जुटा हुआ है. आगे की जाँच पुलिस उपनिरीक्षक सचिन पवार, हिरसिंह वनपुरिया, रवि खिराले, नीलेंद्र बैस कर रहे है.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.