Published On : Fri, Apr 25th, 2014

आमगांव : वैगन फोड़ कर शक्कर की बोरियां चुराई

Advertisement


एक गिरफ्तार, 7 बोरी शक्कर जब्त

आमगांव  

यहां आमगांव स्टेशन पर एक मालगाड़ी की वैगन फोड़कर शक्कर की बोरियों की चोरी करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. उसके पास से शक्कर के 7 बोरे भी जब्त कर लिए गए हैं.

आमगांव रेलवे स्टेशन पर गत 21 अप्रैल को खड़ी शक्कर के बोरे भरे एक मालगाड़ी के वैगन लोगों ने फोड़ कर चोरों ने उक्त वैगन से कई बोरे शक्कर गायब कर दी. रेलवे और रेलवे सुरक्षा बल तथा रेलवे पुलिस को इसकी भनक तक नहीं पड़ सकी. दूसरे दिन उक्त शक्कर की बिक्री स्थानीय नागरिकों के बीच शुरू की गई. इससे यह मामला सामने आया. आमगांव पुलिस ने संदेह के आधार पर रिसामा निवासी धर्मेद्र उर्फ कोल्ह्या रामचंद्र मेश्राम(35) को गिरफ्तार किया. उसके पास से चोरी की 7 बोरी शक्कर जब्त की गई. उक्त आरोपी के खिलाफ धारा 4(1),(ड) के तहत मामला दर्ज किया गया है. इस चोरी में अन्य लोग भी शामिल होने की आशंका है. इस मामले में और भी आरोपियों की गिरफ्तारी हो सकती है. आश्चर्य की बात है कि चोरी के इस मामले की कोई जानकारी गोंदिया के रेलवे सुरक्षा बल और रेलवे पुलिस को नहीं है.

Representational Pic

Representational Pic

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.