Published On : Fri, Apr 11th, 2014

आमगांव: बड़े ने छोटे भाई को उतारा मौत के घाट

Advertisement

 

खेत में कुल्हाड़ी से मारा, लाश दूसरे के खेत में घास में छुपाई  

Murderआमगांव। 

आपसी रंजिश में बड़े भाई ने छोटे भाई को मौत के घाट उतार दिया. इतना ही नहीं, हत्या का सबूत नष्ट करने के लिए लाश को दूसरे के खेत में घास के नीचे दबाकर रख दिया. घटना आमगांव तालुका के ग्राम बोथली की है. पुलिस ने हत्यारे भाई को भादंवि की धारा  302, 201 के तहत गिरफ्तार कर लिया है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार बोथली का किसान बाबूलाल धोंडू सोनवाने (60) अपने परिवार के साथ रहता था. उसी गांव में उसका बड़ा भाई दुर्गाप्रसाद धोंडू सोनवाने (63) भी परिवार के साथ रहता है. दोनों भाइयों के बीच किसी बात को लेकर रंजिश थी. 7 अप्रैल को जब बाबूलाल महुआ फूल के संकलन के लिए खेत में गया था, बड़े भाई दुर्गाप्रसाद ने खेत में ही कुल्हाड़ी से वार कर बाबूलाल को मार डाला. उस वक्त खेत में कोई भी नहीं था. हत्या के बाद दुर्गाप्रसाद ने बाबूलाल की लाश को दूसरे के खेत में छुपा दिया और उस पर घास डाल दी.

Advertisement

खेत में मिली लाश 

खेत में लाश मिलने की जानकारी के बाद ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी. निरीक्षक बी. डी. मडावी के मार्गदर्शन में जांच के बाद पुलिस ने दुर्गाप्रसाद को गिरफ्तार कर लिया. उसने अपना अपराध कबूल कर लिया है. जांच में एसडीओ अजय देवरे, निरीक्षक मडावी, उपनिरीक्षक सचिन पवार, हवलदार रवि खिराले, राउत, नीलू बैस, बैरैया, खोब्रागड़े, खवास व हीरा कनपुरिया ने हिस्सा लिया.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.