Published On : Mon, Apr 28th, 2014

आमगांव : कम कीमत में डॉलर बेचने वाला गिरोह पकड़ा गया

Advertisement


आमगांव

निर्धारित दर से कम कीमत में अमेरिकी डॉलर बेचनेवाले एक आंतर्राष्ट्रीय गिरोह के 3 सदस्यों को पकड़ने में आमगांव पुलिस को सफलता मिली है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार गिरोह के सदस्य गैरकानूनी तरीके से अमेरिकी डॉलर देश में लाकर उन्हें बाजार दर से काम कीमत पर बेचने का व्यवसाय करते थे, लेकिन खरीदे गए डॉलरों की सत्यता परखने पर खरीददारों को उनमें से कुछ डॉलर नकली दिखाई पड़े. इसके बाद अनेक नागरिकों ने पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई. शिकायत के आधार पर जाँच करते हुए आमगांव पुलिस ने आंतर्राष्ट्रीय गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार करने मैं सफलता पाई है.

Gold Rate
Sept 11,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 52,600 /-
Gold 22 KT ₹ 1,41,600 /-
Silver/Kg ₹ 2,28,800/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

गिरोह के सदस्य एक डॉलर की भारतीय कीमत 60 रूपए 70 पैसे होने के बावजूद उसे 40 रूपए प्रति डॉलर की दर से बेच रहे थे. खरीदे गए कुछ डॉलर नकली पाए जाने पर खरीदनेवालों ने ही इस मामले का भांडाफोड़ किया.

गिरफ्तार आरोपियों के पास से पुलिस ने 40 डॉलर जब्त किए. गिरोह में 30 सदस्यों के शामिल होने की बात पता चली है, जो 10-10 की टोली में बंटकर डॉलर बिक्री का व्यवसाय करते थे. पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ के बाद और भी नए खुलासे होने की बात कही है.

Advertisement

आरोपी बांग्लादेशी नागरिक
आमगांव पुलिस द्वारा आंतर्राष्ट्रीय मुद्रा डॉलर की अवैध रूप से बिक्री किए जाने के मामले में पकड़े गए 3 आरोपियों’ के बांग्लादेशी होने की बात सामने आई है. यह बांग्लादेश से पश्चिम बंगाल के कोलकाता में आकर बस गए है. आश्चर्य की बात यह है कि इनके पास देश का आधार कार्ड भी है. गिरोह के सदस्यों का नागपूर-मुंबई सहित देश के विभिन्न शहरों में जाल फैला होने की संभावना भी व्यक्त की जा रही है.

Representational Pic

Representational Pic

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges

Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.