Published On : Wed, May 28th, 2014

आमगांव : आमगांव में रहा बंद, निकला मोर्चा

Advertisement


कवलेवाड़ा हत्याकांड की सीबीआई जांच की मांग


आमगांव

Aamgaon band 2
गोंदिया जिले की गोरेगांव तहसील के ग्राम कवलेवाड़ा में दलित सामाजिक कार्यकर्ता संजय खोब्रागड़े को जिन्दा जलाकर मारने और उनकी पत्नी को गंगाझरी पुलिस द्वारा झूठे आरोप लगाकर फंसाने के मामले की सीबीआई जांच की मांग को लेकर आमगांव में विशाल मोर्चा निकाला गया. आंबेडकरवादी संघर्ष समिति की ओर से निकाले गए मोर्चे से पहले आमगांव बंद भी रखा गया. बंद को भारी प्रतिसाद मिला.

स्थानीय डॉ. बाबासाहब आंबेडकर चौराहे से निकला मोर्चा नगर भ्रमण करते हुए तहसील कार्यालय पहुंचा, जहां तहसीलदार राजीव शक्करवार को अपनी मांगों का एक ज्ञापन सौंपा गया. मोर्चे में योगेश रामटेके, भैयालाल शहारे, वासनिक, एन. डी. मिश्राकर, पालकराम वालदे, प्यारेलाल जांभुलकर, सुरेंद्र कोटांगले, दसाराम मेश्राम सहित भारी संख्या में कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया.

आरोपियों को फांसी पर चढ़ाएं : इसुलाल भालेकर
गोंदिया जिला कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के अध्यक्ष इसुलाल भालेकर ने संजय खोब्रागड़े को जिन्दा जलाकर मारने की घटना की जांच सीबीआई से कराने और आरोपियों को फांसी पर चढ़ाने की मांग महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री से की है. उन्होंने घटना की निंदा करते हुए आरोप लगाया है कि पुलिस आरोपियों को बचाने के प्रयास में मामले को दूसरे मोड़ पर ले जा रही है.
Aamgaon Band

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.