Published On : Sat, Apr 1st, 2017

आखिरकार बंद ही होगा मुख्य अभियंता विदर्भ सघन सिंचन विकास कार्योलय

Advertisement

नागपुर – वर्ष 2013 से नागपुर में प्रशासकीय इमारत क्रमांक 2 में जलसंधारण विभाग का कार्योलय के अधीन मुख्य अभियंता विदर्भ सघन सिंचन विकास कार्योलय शुरू हुआ था । अब यह कार्योलय बंद होनेवाला है। इस कार्योलय को विदर्भ के 11 जिलो के लिए शुरू किया गया था शुरुवात में इस कार्योलय की मुद्दत 2017 तक थी। लेकिन अब सरकार ने इसको मान्यता प्रदान नहीं करने की वजह से अब यह बंद हो रहा है।

इस मुख्य अभियंता कार्योलय के अंतर्गत जलयुक्त शिवार अभियान ,जलसंधारण की 250 हेक्टेयर के काम ,महाराष्ट्र जलसंधारण महामंडल के कार्य ,डी.पी.सी.के फण्ड के कार्य ,मामा तालाबो की दुरुस्ती के कार्य थे। यह कार्योलय शुरू होने से पहले विदर्भ के प्रकल्पों को पुणे स्थित मुख्य अभियंता कार्योलय मंजूरी देता था। जिसके कारण पुणे यह कार्योलय विदर्भ के कर्मचारियों और अधिकारियों के लिए काफी दूर था। जिसके कारण चंद्रपुर समेत विदर्भ के सभी जिलों से कर्मचारियों को पुणे आने जाने में 3 दिनों का वक्त लगता था।

नागपुर में मुख्य अभियंता कार्योलय के शुरू होने से सभी प्रकार की मंजूरी ,तांत्रिक मार्गदर्शन काम समय में होता था। जिसेक कारण कर्मचारियों को और अधिकारियों को पुणे में जाने की आवश्यकता नहीं थी। लेकिन अब नागपुर का यह कार्योलय बंद होने की वजह से फिर पुणे आने जाने की परेशानी कर्मचारियों को और अधिकारियों को होगी। साथ ही इसके समय की बर्बादी के साथ ही खर्च भी होगा।

Gold Rate
June 27 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 43,800 /-
Gold 22 KT ₹ 1,33,400 /-
Silver/Kg ₹ 2,24,300/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

नागपुर मुख्य अभियन्ता कार्योलय के अंतर्गत विदर्भ में जलसंधारण के 8 विभागीय कार्योलय ,जिला परिषद के कार्योलय व 2 सर्कल कार्योलय नागपुर और अमरावती में है। मुख्य अभियंता कार्योलय बंद होने के कारण जलयुक्त शिवार ,जलसंधारण के सभी कामो पर इसका विपरीत परिणाम होगा।

Advertisement
Advertisement
NAGPUR TODAY | TOP - 10 NEWS | 27 JUNE 2026 #newsupdate  #maharashtranews #maharashtra #top #top10

NAGPUR TODAY | TOP - 10 NEWS | 27 JUNE 2026 #newsupdate...

नागपुर में देह व्यापार का भंडाफोड़ #nagpurnews #Crime #prostitute #NewsUpdate #latestnews

नागपुर में देह व्यापार का भंडाफोड़ #nagpurnews #Crime #prostitute #NewsUpdate #latestnews

नागपुर के प्रतापनगर में खड़ी दो गाड़ियों में लगाई आग #nagpurnews #NewsUpdate #Crime #LatestNews

नागपुर के प्रतापनगर में खड़ी दो गाड़ियों में लगाई आग #nagpurnews #NewsUpdate...

नागपुर मनपा का 5200 करोड़ का बजट #nagpurnews #nmc #budget #newsupdate #nagpur #latestnews

नागपुर मनपा का 5200 करोड़ का बजट #nagpurnews #nmc #budget #newsupdate #nagpur...

यवतमाल में उद्धव ठाकरे का भव्य स्वागत ...#newsupdate #latestnews #maharashtranews #vidharbh

यवतमाल में उद्धव ठाकरे का भव्य स्वागत ...#newsupdate #latestnews #maharashtranews #vidharbh

शहीद परिवारों को स्टाम्प शुल्क से राहत #nagpurnews #NewsUpdate #LatestNews #chandrashekharbawankule

शहीद परिवारों को स्टाम्प शुल्क से राहत #nagpurnews #NewsUpdate #LatestNews #chandrashekharbawankule

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges